Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: गाडरवारा, हाई स्कूल निमावर की गायत्री गोस्वामी जिला स्तरीय दिव्यांग सामर्थ्य खेलकूद प्रतियोगिता हेतु चयनित 

Aditi News Team

Tue, Dec 12, 2023
हाई स्कूल निमावर की गायत्री गोस्वामी जिला स्तरीय दिव्यांग सामर्थ्य खेलकूद प्रतियोगिता हेतु चयनित गाडरवारा। गत दिवस विकासखण्ड साईंखेड़ा में विकासखण्ड स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में हाई स्कूल निमावर की कक्षा 6 की दिव्यांग छात्रा गायत्री गोस्वामी पिता अरविंद गोस्वामी ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व मेंहदी प्रतियोगिता दूसरा स्थान प्राप्त कर परिवार सहित अपने विद्यालय व ग्राम का नाम रोशन किया। गायत्री ने बाल्टी दौड़ व कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भी चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। छात्रा के स्कूल आगमन पर इस उपलक्ष्य मे प्राचार्य अरुण तिवारी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उसे प्रोत्साहित किया। साथ ही विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर नवाचारी शिक्षक संजय श्रीवास्तव ने उन्हें सभी विद्यार्थियों के समक्ष विभिन्न शैक्षणिक सामग्री, परीक्षा सामग्री व कुछ प्रोत्साहन धनराशि उपहार स्वरुप प्रदान करके छात्रा के मनोबल को और बढ़ाने का प्रयास किया एवं सभी विद्यार्थियों को खेलकूद में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से कहा- ''कोई भी कार्य जो आप सोच सकते है वह आप पूरा भी कर सकते हैं।'' वस उसके लिए आपको धैर्य के साथ, पूरी मेहनत से कार्य करते रहना है।

Tags :

जरूरी खबरें