Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: 4 से 8 वी की अर्धवार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ 

Aditi News Team

Thu, Dec 21, 2023
4 से 8 वी की अर्धवार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ गाडरवारा। गत बुधवार से क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों मे कक्षा 4 से 8 वी तक की कक्षाओ की अर्धवार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार चौथी एवं पांचवी की अर्धवार्षिक परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक एवं 6 से 8 वी की परीक्षाएं दोपहर 2:00 से प्रारंभ होकर शाम 4:30 बजे तक की अवधि में निर्धारित समय सारिणी में आयोजित होती है । अर्धवार्षिक परीक्षा में राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अंतर्गत ही प्रश्न ढाई घंटे के प्रश्नपत्र में दिए जा रहे है। परीक्षा के पहले दिन 4 से 8 वी कक्षाओ में हिंदी एवं दूसरे दिन बीते गुरुवार को गणित विषय के प्रश्नपत्र छात्र छात्राओं ने हल किए। परीक्षा का निरीक्षण भी निरीक्षणकर्ताओं द्वारा सतत रूप से किया जा रहा है। 28 दिसंबर को अर्धवार्षिक परीक्षा समाप्त होगी। विदित हो कि विभिन्न समीक्षा बैठकों में जिला परियोजना समन्वयक डॉ आर पी चतुर्वेदी द्वारा सभी बीआरसी एवम समस्त प्रधानपाठको को अर्धवार्षिक परीक्षाओ के पहले पाठ्यक्रम पूर्ण कराने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके थे ।

Tags :

जरूरी खबरें