Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

IASE PSM जबलपुर में एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का गरिमामय आयोजन

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

: कौंडिया, कन्या हाईस्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

Aditi News Team

Mon, Dec 18, 2023
कन्या हाईस्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कौंडिया के शासकीय कन्या हाईस्कूल में अखिल भारतीय महिला परिषद दिव्या शाखा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 125 छात्राओ के स्वास्थ्य की जांचे की गई औऱ दवाएँ वितरित की गई। शिविर का विधिवत शुभारंभ ग्राम के गणमान्य नागरिकों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया तदोपरांत अतिथियों का स्वागत प्राचार्य जयमोहन शर्मा सहित शिक्षको व छात्राओ ने किया। कार्यक्रम मे प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि प्रसंन्नता की बात है कि जैन महिला मंडल द्वारा स्कूल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर पुनीत कार्य किया जा रहा है। उदघाटन कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ हरिनारायण ममार, राजकुमार रघुवंशी, उमाशंकर अग्रवाल, अशोक पटैल , अरविंद अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल , मनोज वसा , अजय खत्री ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर खुशी जताई। शिविर में मनोज वसा द्वारा छात्राओ को ब्रश एवं टूथपेस्ट दिए गए। शिविर में बीएमओ डॉ ए पी सिंह के मार्गदर्शन में डॉ सीमा वर्मा, डॉ नीरज गुप्ता,भौतिक जैन, डॉ योगेश तिवारी, त्रिभुवन प्रताप सिंह कौरव सहित नर्स सरिता यादव, संगीता मरावी का योगदान रहा। शिविर में श्रीमती सपना जैन, मंजू जैन, मालती जैन, नम्रता जैन, सुषमा जैन, मिली जैन, वर्षा जैन, संगीता जैन, अंजली जैन, ज्योति जैन, वैशाली जैन उपस्थित रहे। शिविर की व्यवस्थाओं को बनाने में कन्या हाईस्कूल के समस्त स्टाफ का योगदान उल्लेखनीय रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें