Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया

Aditi News Team

Sun, Oct 29, 2023
कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में शरद पूर्णिमा पर परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 78 वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ। आचार्य श्री की पूजन भक्ति भाव से की गई ।दोपहर में मिष्ठान वितरण किया गया । सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती तथा 78 दीपों से पूज्य आचार्य श्री की महा आरती श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति हुई। अभिषेक, शांतिधारा ,रिद्धि कलश करने का सौभाग्य डॉक्टर धर्मेश सार्थक संगीता परिवार विदिशा, प्रकाश आलोक अभिषेक अरनव मोदी परिवार भाटापारा एवं शहपुरा भिटोनी, साहब महावीर बाकलीवाल औरंगाबाद, सतीश सूरज जैन अंबिकापुर को प्राप्त हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें