Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: गाडरवारा साईंखेड़ा, सीएम राइज स्कूल में दी लेंगिक उत्पीड़न से सम्बंधित जानकारी 

Aditi News Team

Fri, Dec 29, 2023
सीएम राइज स्कूल में दी लेंगिक उत्पीड़न से सम्बंधित जानकारी गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के सीएम राइज स्कूल में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देशानुसार महिलाओ/ छात्राओं को लैंगिक उत्पीडन से बचाव हेतु सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत उपयोगी जानकारी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के निर्देशन, रमसा एडीपीसी ए के ब्यौहार के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उच्च माध्यमिक शिक्षक श्रीमती अर्चना तिवारी एवं माध्यमिक शिक्षक पूनम बसेडिया ने 9 से 12 वी तक की छात्राओं को पॉक्सो एक्ट से जुड़े वीडियो दिखाते हुए लैंगिक उत्पीड़न एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने सबन्धित जरूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में बताया गया कि लेंगिक उत्पीड़न के अंतर्गत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से वांछनीय एवं अवांछनीय व्यवहार शामिल है। इस प्रकार के व्यवहार अंतर्गत शारीरिक सम्पर्क व चेष्टाएँ, लैंगिक टिप्पणी एवं अश्लील सामग्री दिखाना आदि शामिल है । कार्यक्रम में सभी छात्राओ ने सहभागिता की।

Tags :

जरूरी खबरें