Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: जबलपुर,थाना ग्वारीघाट के नये भवन का पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक श्री तुषार कांत विद्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह की उपस्थिति में आज किया गया शुभारंभ

Aditi News Team

Mon, Apr 22, 2024
थाना ग्वारीघाट के नये भवन का पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक श्री तुषार कांत विद्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह की उपस्थिति में आज किया गया शुभारंभ आज दिनॉक 22-4-2024 को थाना ग्वारीघाट के नये भवन का पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। थाना भवन का निर्माण कार्य 4170 वर्गफुट क्षेत्रफल में 1 करोड 13 लाख 86 हजार रूपये की राशि से किया गया है। नवनिर्मित पुलिस थाना भवन में थाना प्रभारी कक्ष, एच.सी.एम. कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हैल्प डैस्क, स्टोर रूम, महिला एवं पुरूष के लिये अलग-अलग बैरिक एवं प्रसाधन, कॉन्फ्रेंस हाल, तथा दिव्यांग जनों के लिये रैम्प, बनाये गये है साथ ही पार्किंग की सुविधा भी रखी गयी है। थाना ग्वारीघाट के नये भवन के शुभारंभ के अवसर अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर/अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच.आर. पाण्डेय, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री राजेश सिह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय, थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री सक्तूराम मरावी, थाना प्रभारी माढोताल श्री विपिन ताम्रकार, थाना प्रभारी बेलबाग श्री प्रवीण कुम्हरे, थाना प्रभारी मदनमहल श्री प्रवीण धुर्वे, थाना प्रभारी गढा श्री नीलेश दोहरे, तथा क्षेत्रिय गणमान्य नागरिक तथा थाना ग्वारीघाट के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें