Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: जबलपुर,रेल एवं सड़क मार्ग से अयोध्या जाने वाले श्रृद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने आर.पी.एफ. एवं जी.आर.पी. के अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक

Aditi News Team

Wed, Jan 17, 2024
रेल एवं सड़क मार्ग से अयोध्या जाने वाले श्रृद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने आर.पी.एफ. एवं जी.आर.पी. के अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक कहा अयोध्या जा रहे श्रृद्धालुओं को नहीं होना चाहिये किसी प्रकार की परेशानी अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। अयोध्या जाने हेतु जबलपुर रेल मंडल से 100 से ज्यादा ट्रेनें गुजरेंगी, इसके साथ ही काफी संख्या में श्रद्धालू सड़क मार्ग से भी अयोध्या जायेंगे जिसे दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनॉक 16-1-2024 को दोपहर 2 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर श्री इसरार मंसूरी, ए.एस.सी. आर.पी.एफ. श्री संजीव राणा, नगर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार शिव , उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष कुमार शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री बैजनाथ प्रजापति, प्रक्षिक्षु (भा.पु.से.) श्री आदित्य पटले, आर.पी.एफ. निरीक्षक श्री इरफान, जी.आर.पी. जबलपुर निरीक्षक बलराम यादव , तीनों यातायात थानों के प्रभारी एवं सूबेदारों की उपस्थिति में बैठक ली गयी। बैठक में ट्रेनों मंे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गयी। आपके द्वारा सभी को आदेशित किया गया कि ट्रेन एवं सड़क मार्ग से अयोध्या जा रहे सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारा प्रमुख दायित्व है, किसी भी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होना चाहिये यदि किसी श्रद्धालू को कोई मदद की आवश्यकता है तो तत्काल मदद की जावे। कब कौन सी ट्रेन अयोध्या के लिये जबलपुर होते हुये गुजरेगी की जानकारी एक दूसरे से शेयर करें ताकि छोटे स्टेशनों से भी ट्रेन गुजरते समय जी.आर.पी./आर.पी.एफ के अलावा स्थानीय बल तैनात किया जा सकेे। इसके साथ ही नेशनल हाईवे के सभी थाना प्रभारी भी लगातार अपने क्षेत्र में पैट्रोलिंग कराते हुये अयोध्या जा रहे श्रृद्धालुओं को अपने अपने क्षेत्र से सकुशल सुरक्षित पास करायेंगे, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये ।

Tags :

जरूरी खबरें