Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: जबलपुर, नवागत कलेक्टर श्री दीपक कुमार सक्सेना ने पदभार ग्रहण किया

Aditi News Team

Sat, Jan 6, 2024
नवागत कलेक्टर श्री दीपक कुमार सक्सेना ने पदभार ग्रहण किया राज्य शासन द्वारा जबलपुर कलेक्टर बनाये गये भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी श्री दीपक कुमार सक्सेना ने आज शुक्रवार को अपरान्ह कार्यभार ग्रहण कर लिया है । पदभार ग्रहण करने के बाद श्री सक्सेना ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली तथा धान उपार्जन सहित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की । उन्होंने आम नागरिकों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिये । बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, शेर सिंह मीणा एवं नाथूराम गौंड भी मौजूद थे । इसके पहले कलेक्ट्रेट पहुँचने पर नवागत कलेक्टर श्री सक्सेना का अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया । पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्री दीपक कुमार सक्सेना ने ग्वारीघाट पहुँचकर माँ नर्मदा की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया ।

Tags :

जरूरी खबरें