Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: उप निरीक्षक के पद से पदोन्नत हुये 15 कार्यवाहक निरीक्षकों केे कंधेा पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने लगाया तीसरा सितारा

Aditi News Team

Wed, Jan 31, 2024
उप निरीक्षक के पद से पदोन्नत हुये 15 कार्यवाहक निरीक्षकों केे कंधेा पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने लगाया तीसरा सितारा पुलिस मुख्यालय भोपाल से आदेश प्राप्त होने पर आज दिनॉक 31-01-2024 केा उप निरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये उप निरीक्षक दिलीप पंचेश्वर थाना गोरखपुर, उप निरीक्षक सैयद इकबाल थाना सिंहोरा, उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र पटले थाना कैंट, उप निरीक्षक लालजी प्रसाद दुबे थाना गोहलपुर, उप निरीक्षक बुन्देलधर द्विवेदी थाना ओमती, उप निरीक्षक राम सुजान मेहरा, उप निरीक्षक करन सिंह चौधरी थाना यातायात गढा, उप निरीक्षक कोमल सिंह बागरी थाना गढा, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद बागरी थाना हनुमानताल, उप निरीक्षक भरतलाल बागरी थाना गोरखपुर ,उप निरीक्षक लखनलाल चौधरी थाना बेलखेडा, उप निरीक्षक हरदयाल सिंह गौड थाना खमरिया, उप निरीक्षक सुधीन्द्र मरावी पुलिस कार्यालय, उप निरीक्षक फग्गन सिंह मरकाम थाना विजय नगर, उप निरीक्षक मानवती परस्ते पुलिस लाईन को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) एवं श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा बधाई देते हुये कंधों पर तीसरा सितारा लगाया गया । आपने कहा कि जिस प्रकार आपने मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुये अपने रिकार्ड को सही बनाये रखा उसी प्रकार अच्छा काम करें, अपना एवं विभाग का नाम रोैशन करें। आप सभी ने पदस्थापना के दौरान मेहनत एंव लगन से अच्छा कार्य किया है, आप सभी का अनुभव आपकी पदोन्नति मे काम आयेगा, प्रमोशन के साथ साथ आपकी जिम्मेदारियॉ भी बढी है, विश्वास है कि आपको जो भी जिम्मेदारी सौपी जायेंगी आप जवाबदारी के साथ निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर प्रशिक्षु (भा.पु.से.) श्री आदित्य पटले तथा रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें