Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: करेली, पेंशनर्स समाज तहसील बैठक संपन्न 

Aditi News Team

Sat, Dec 30, 2023
रिपोर्टर ,भागीरथ तिवारी पेंशनर्स समाज तहसील बैठक संपन्न करेली।आज मप्र, पेंशनर्स समाज की तहसील शाखा करेली की बैठक वृद्ध सदन सोमवारा बाज़ार करेली में एस, के चतुर्वेदी कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मप्र पेंशनर्स समाज के मुख्य आतिथ्य में, श्री शिवदयाल तिवारी वरिष्ठ पेंशनर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अतिथियों का सम्मान रूपेंद्र बिल्थरे तहसील अध्यक्ष द्वारा किया गया,। बैठक का संचालन तहसील सचिव बी, डी,मेहरा द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि द्वारा आगामी माह में अयोजित जिला एवं प्रांतीय अधिवेशन की जानकारी दी गई, एवं संगठन की सदस्यता अभियान चलाया जाने पर जोर दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन की एकजुता पर बल दिया गया। इस अवसर पर ए,पी,झरिया , ओमप्रकाश सुर्गेया, अशोक श्रीवास्तव , हरगोविंद शर्मा ,विश्वकर्मा जी सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें