Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

: गोटेगांव एवं ठेमी के ग्रामों में क्षेत्रीयजनों से कानून व्यवस्था एवं पुलिस से संबंधित मामलों पर की गयी चर्चा एवं आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए किया मतदान केन्द्रों का भ्रमण

Aditi News Team

Sun, Apr 14, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा गोटेगंव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत थाना गोटेगांव एवं ठेमी के ग्रामों में क्षेत्रीयजनों से कानून व्यवस्था एवं पुलिस से संबंधित मामलों पर की गयी चर्चा एवं आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए किया मतदान केन्द्रों का भ्रमण। 👉 उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव-2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा विधानसभा गोटगांव क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों एवं मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया जा रहा है इसी क्रम में विगत दिवस थाना गोटेगांव एवं ठेमी अंतर्गत संवेदनशील मतदान केन्द्र एवं ग्रामों का भ्रमण किया गया है। 👉 *गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के कोटवारों के साथ आयोजित की गयी बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश :-* भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा थाना गोटेगांव में विधानसभा क्षेत्र के कोटवारों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित कोटवारों को चुनाव के दौरान डियूटी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया एवं मतदान डियूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में दिशा निर्देश दिये गये। 👉 *पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा भमण के दौरान ग्रामीणों की चर्चा :-* भ्रमण के दौरान संवेदनशील मतदान केन्द्र एवं ग्रमों के भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीणों से रूबरू होकर क्षेत्रीय समस्याओं को सुना गया एवं क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली गयी एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 👉 *भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी रहे मैजूद :-* पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के द्वारा थाना गोटेगांव एवं ठेमी अंतर्गत भ्रमण के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया, एसडीओपी, गोटेगांव, श्रीमति भावना मरावी, थाना प्रभारी, गोटेगांव,श्री सहदेवराम साहू, थाना प्रभारी, ठेमी, श्री बी.एल. त्यागी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें