Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: सिहोरा ,गोसलपुर में नव वर्ष में गायों को खिलाए गुड के औषधि युक्त लड्डू

Aditi News Team

Wed, Jan 3, 2024
अनिल जैन, सिहोरा नव वर्ष में गायों को खिलाए गुड के औषधि युक्त लड्डू सिहोरा - गोसलपुर की दयोदय गौशाला में नववर्ष के उपलक्ष अर्ह जीवदया भारत संस्था दिल्ली के द्वारा भेजे गए औषधि युक्त गुड़ के लड्डुओं को गोवंश को खिलाया गया। विदित हो कि अर्ह जीवदया भारत संस्था गौ वंश की रक्षा के लिए और उनके संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है ।इस संस्था के द्वारा सर्वप्रथम जबलपुर मंडला, आरोन, कटंगी, गोसलपुर और तेंदूखेड़ा गौशालाओं का चयन लड्डू वितरण हेतु किया गया था। इन संस्थाओं को मिलाकर कुल 5000 गोवंश को औषधि लड्डुओं का प्रथम चरण में भोजन कराया गया है। संस्था के आयोजकों ने बताया कि एक सप्ताह में कम से कम दो लड्डुओं को खिलाने से लाभ प्राप्त होता है। पहले चरण में पांच गौ शालाओं में एक महीने तक यह कार्य करने का संकल्प लिया गया है जिसमे गोसलपुर की गौ शाला शामिल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोसलपुर गौशाला संस्था के सदस्य अनिल जैन ,विमल जैन,अंकुर जैन सुनील जैन मिंकु जैन धर्मेंद्र जैन अमित जैन और जितेंद्र जैन मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें