Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रीछई में "नमामि भारतम्" सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया

: नरसिंहपुर, कलेक्टर एवं एसपी ने मतगणना स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा मतगणना स्थल पर केवल पासधारी व्यक्तियों को ही दिया जाएगा प्रवेश

Aditi News Team

Thu, Nov 30, 2023
कलेक्टर एवं एसपी ने मतगणना स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा मतगणना स्थल पर केवल पासधारी व्यक्तियों को ही दिया जाएगा प्रवेश नरसिंहपुर।विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत जिले की चारो विधानसभा में हुए मतदान की मतगणना 3 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफ़ना और पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने विधानसभावार बनाये गये मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया और यहाँ मतगणना दल और अभ्यर्थी, अभिकर्ता के लिए प्रवेश हेतु बनाये गये पृथक पृथक स्थल भी देखा। यहाँ सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतजाम और प्रत्येक मतगणना चक्र पूर्ण होने के उपरांत परिणाम पत्रक की फोटोकॉपी कंट्रोल रूम और मीडिया सेंटर में उपलब्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त गणना अभिकर्ताओं को गणना कक्ष में प्रवेश के लिए अपना नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र धारण करने वाले व्यक्ति को प्रवेश दिया जाये। मतगणना के परिणामों की जानकारी को मतगणना कक्ष में स्थापित डिसप्ले बोर्ड पर प्रदर्शित किया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें