Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

IASE PSM जबलपुर में एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का गरिमामय आयोजन

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Dec 20, 2023
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफ़ना ने नरसिंह एक्सटेंशन एवं चौकसे वेयर हाउस नरसिंहपुर के धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। कलेक्टर ने केन्द्र पर बारदाने की उपलब्धता, तौलकांटों की स्थिति, किसानों के पंजीयन, स्लाट बुकिंग एवं धान की तौल एवं उठाव की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों से धान एफएक्यू गुणवत्ता का ही खरीदा जाये। सर्वेयर को नियमित रूप से उपस्थित रहकर उक्त कार्य को देखेंगे। धान की खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। कलेक्टर खरीदी केन्द्रों पर धान लेकर आये किसानों से भी चर्चा की और उनसे पूछा कि उन्हें किसी तरह की समस्या तो नहीं आ रही है। किसानों ने बताया कि उन्हें धान विक्रय करने में कोई समस्या नहीं आ रही है। केन्द्र पर बारदाने एवं अन्य व्यवस्थायें ठीक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 दिसम्बर तक जिले में 4 हजार 896‍ किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग की जा चुकी है, जिसमें से 1973 किसानों से 16 हजार 677 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें से 10 हजार 634 मे. टन धान का परिवहन किया जा चुका है।  

Tags :

जरूरी खबरें