Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: नरसिंहपुर, दिव्यांग सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा एड. तन्खा का जन्मदिन एम. आई. एम.टी कॉलेज में विविध कार्यक्रम आयोजित

Aditi News Team

Wed, Sep 20, 2023
दिव्यांग सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा एड. तन्खा का जन्मदिन,एम. आई. एम.टी कॉलेज में विविध कार्यक्रम आयोजित एम.आई.एम.टी कॉलेज नरसिंहपुर के मार्गदर्षक राज्य सभा सांसद एडव्होकेट विवेक कृष्ण तन्खा के जन्म दिवस 21 सितम्बर 2023 को टीम तन्खा द्वारा दिव्यांग सेवा दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है। विविध कार्यक्रमों की श्रंृखला में एड. तन्खा का जन्म दिवस पर प्रातः 10ः30 बजे शासकीय जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में रोटरी क्लब ऑफ नरसिंहपुर सिटी द्वारा पीड़ित मानवता सेवार्थ मरीजों को फल वितरण किया जायेगा तथा एम.आई.एम.टी.एन.सी.सी. कम्पनी के एन.सी.सी. केडिट्स द्वारा प्रातः 11ः15 बजे ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आषादीप सामाजिक सूत्र नरसिंहपुर द्वारा दोपहर 12ः00 बजे विकलांग सेवा संस्थान नरसिंहपुर में दिव्यांग बच्चों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर एड. तन्खा को जन्मदिन की शुभकामनाऐं प्रेषित की जावेंगी। दोपहर 01ः00 बजे एम.आई.एम.टी. कॉलेज परिसर में एम.आई.एम.टी. लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के अगले चरण में बाल कंाग्रेस मुषरान वार्ड द्वारा शाम 05ः30 बजे एड. तन्खा जन्मोत्सव कार्यक्रम तथा शाम 06ः30 बजे मुषरान वार्ड विकास समिति द्वारा हनुमान मंदिर मुषरान वार्ड नरसिंहपुर में हनुमंत संकीर्तन के कार्यक्रम में एड. तन्खा के स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की जावेगी। टीम तन्खा द्वारा सभी से उक्त कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की गई है।  

Tags :

जरूरी खबरें