Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: नरसिंहपुर, ट्रांसपोर्टर एवं पेट्रोल पम्प संचालकों की हुई बैठक

Aditi News Team

Mon, Jan 1, 2024

ट्रांसपोर्टर एवं पेट्रोल पम्प संचालकों की हुई बैठक

नरसिंहपुर,।सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ज़िले के ट्रांसपोर्टर एवं पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफ़ना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एडिशनल एसपी, आरटीओ श्री जितेन्द्र शर्मा, डीएसओ श्रीमती प्रियंका राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

      बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफ़ना ने कहा कि किसी भी स्थिति में क़ानून व्यवस्था का उल्लंघन न हो। इसकी जानकारी पुलिस एवं परिवहन विभाग को तत्काल दें। पेट्रोल पम्प संचालक समय- समय पर पेट्रोल एवं डीज़ल स्टॉक की जानकारी ज़िला प्रशासन को प्रदान कर समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही निर्धारित दर पर ही पेट्रोल एवं डीज़ल का विक्रय किया जाये। डीएसओ ने बताया कि जबलपुर एवं सागर जिले के डिपो से पेट्रोल एवं डीजल टैंकर की रिफलिंग प्रारंभ हो गई है। नरसिंहपुर जिले को पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें