Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: नरसिंहपुर, पीएम जन मन के तहत विशेष कैम्प का होगा आयोजन

Aditi News Team

Sun, Mar 3, 2024
पीएम जन मन के तहत विशेष कैम्प का होगा आयोजन भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं जनजातीय अनुसंधान एवं संस्था के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जनमन पीवीटीजी मिशन के अंतर्गत पिछड़ी जनजातियों (भारिया) के संबंधित मुखिया/ परिवारजनों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के लिए कैम्प आयोजित किये जायेंगे। इस संबंध में जिले की जनपद पंचायत बाबई चीचली के 13 एवं जनपद पंचायत करेली के 7 पीवीटीजी ग्रामों के समग्र विकास के लिए उक्त ग्रामों में निवासरत पिछड़ी जनजातियों (भारिया) के संबंधितों के मुखिया/ परिजनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कैम्प आयोजित किये जायेंगे। सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है। उन्होंने जारी आदेश कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। विकासखंड बाबई चीचली के अंतर्गत ग्राम पंचायत भिलमाढाना, सिल्हेटी एवं खड़ई हेतु 4, 5 एवं 6 मार्च को ग्राम शाहपुर में, ग्राम पंचायत मोहपानी, पटकुही व माल्हनबाड़ा इकलौनी हेतु 4, 5 एवं 6 मार्च को ग्राम चारगांवखुर्द और ग्राम पंचायत ग्वारी, देवरी व बैरागढ़ हेतु 4 व 5 मार्च को ग्राम टुडनी में शिविर लगाये जायेंगे। इसी तरह विकासखंड करेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत नयाखेड़ा व आमगांव बड़ा हेतु 4 व 5 मार्च को ग्राम नयाखेड़ा में, ग्राम पंचायत ग्वारी हेतु 6 व 7 मार्च को ग्राम पिपरहा में और ग्राम पंचायत गुरसी व‍ मिडली हेतु 6 व 7 मार्च को ग्राम बिकौर में शिविर लगाये जायेंगे। Jansampark Madhya Pradesh

Tags :

जरूरी खबरें