Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: नरसिंहपुर,महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधो की रोकथाम हेतु जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न शासकीय विभाग, समिति एवं संस्थाओं की, सहभागिता हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देश पर आपसी समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

Aditi News Team

Thu, Dec 21, 2023
नरसिंहपुर,महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधो की रोकथाम हेतु जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न शासकीय विभाग, समिति एवं संस्थाओं की, सहभागिता हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देश पर आपसी समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधो की रोकथाम हेतु जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न शासकीय विभाग, समिति एवं संस्थाओं की सहभागिता हेतु पुलिस अधीक्षक,अमित कुमार के निर्देश पर दिनांक 21.012.2023 को आपसी समन्वय बैठक का आयोजन महिला थाना नरसिहपुर में किया गया बैठक में पॉक्सो एक्ट, जे जे एक्ट इत्यादि महत्वपूर्ण अधिनियमों की जानकारी जिले के समस्त थानों से आये पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, बाल कल्याण अधिकारियों को दी गई बैठक में जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर.के.पटेल, अति .लोक अभियोजन आधिकारी श्री इंद्रमणि गुप्ता, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्रीमती संध्या कोठरी, सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्री ए एस मसराम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती मोनिका तिवारी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति दिखित, परामर्श केंद्र प्रभारी, श्रीमती शिवकुमारी तिवारी, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी उनि सुश्री प्रिंसी साहू,विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी श्री भोपाल सिंह पटेल, सहित महिला थाना एवं महिला सुरक्षा शाखा का समस्त स्टाफ, उपस्थित रहा

Tags :

जरूरी खबरें