Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: नरसिंहपुर,नैतिक मतदान करने की दिलाई जा रही मतदाताओं को शपथ विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदाताओं को मतदान करने का संदेश

Aditi News Team

Sun, Apr 14, 2024
नैतिक मतदान करने की दिलाई जा रही मतदाताओं को शपथ विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदाताओं को मतदान करने का संदेश नरसिंहपुर। लोकसभा निर्वाचन- 2024 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले एवं सीईओ जिला पंचायत व नोडल अधिकारी स्वीप श्री दलीप कुमार के मार्गदर्शन में जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता लाने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।   इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर बने मतदान सामग्री केंद्र में सलग्न समस्त कर्मचारियों को नोडल मतदान सामग्री एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचपी कुर्मी द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई। इसी तरह शासकीय पीजी कालेज गाडरवारा में छात्रों को मतदान करने और मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।   मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल सड़ूमर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुलरी में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।

Tags :

जरूरी खबरें