Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: जबलपुर पुलिस की नयी पहल, 1 जनवरी 2024 से दो मार्ग होंगे हैल्मेट एवं सीट बैल्ट जोन  दोनों मार्गो पर बिना हल्मेट एंव सीट बैल्ट के नहीं चला सकेंगे वाहन

Aditi News Team

Sat, Dec 30, 2023
जबलपुर पुलिस की नयी पहल, 1 जनवरी 2024 से दो मार्ग होंगे हैल्मेट एवं सीट बैल्ट जोन दोनों मार्गो पर बिना हल्मेट एंव सीट बैल्ट के नहीं चला सकेंगे वाहन आज दिनॉक 30-12-23 को पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप शेन्डे तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष कुमार शुक्ला की उपस्थिति में सड़क दुर्घटनाओं एवं सड़क दुर्घटना में मृत्यु/घायल की संख्या को कम करने हेतु दुपहिया वाहन चलाते समय हैल्मेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट लगाने के सम्बंध मे जागरूकता लाये जाने हेतु हैल्मेट/सीट बैल्ट अनिवार्य जोन बनाये जाने के सम्बंध में चर्चा करते हुये उपस्थित मीडिया बंधुओ को विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि मान्नीय उच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय के आदेश के परिपालन में प्रतिदिन शहर एवं देहात के थानों में चैकिंग प्वाईट लगाये जाकर बिना हैल्मेट पहने दुपहिया वाहन चालने वालों एवं बिना सीट बैल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाती है, इसी प्रकार *मंडे इज हेलमेट डे* जबलपुर पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान है। प्रत्येक सोमवार को शहर एवं देहात थाना प्रभारी प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना क्षेत्र में चैकिंग प्वाईट लगाते हुये यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाती है। *नई पहल के तहत 1 जनवारी 2024 से मान्नीय जन प्रतिनिधियों, व्यापारियों आदि से चर्चा करते हुये दो मार्ग 1- थाना कैंट अंतर्गत सदर मेन रोड पैंटी नाका चौक से गणेश चौक तक, 2-थाना सिविल लाईन अंतर्गत चुंगी नाका से इलाहबाद चौक तक के मार्ग को हैल्मेट/सीट बैल्ट जोन के रूप में चिन्हित किया गया है।*   1 जनवारी 2024 से प्रति दिन प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक एवं शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक दोनों मार्गों पर विशेष चैकिग प्वाईट लगाये जायेंगे। उक्त मार्ग पर बिना हैल्मेंट दुपहिया वाहनं एवं सीट बैल्ट लगाये चार पहिया वाहन चालकों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा, अर्थात उपरोक्त चिन्हित दोनों मार्गो पर हैल्मेट एवं सीट बैल्ट लगाना अनिवार्य होगा।   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने संस्कारधानी वासियों से अपील की है किे यातायात नियमों का पालन करना नितांत आवश्यक है, यातायात नियमों की कभी भी अनदेखी न करें, क्योंकि जिंदगी अनमोल है, दो पहिया वाहन चलाते समय व सवार होते समय सिर पर हमेशा आई.एस.आई. मार्क वाला हेलमेट अवश्य धारण करें, तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट अवश्य लगाये।

Tags :

जरूरी खबरें