Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: नूतन नव निष्कर्ष सुहाने सपने नवल किशोर, अभिनंदन नववर्ष तुम्हारा पुलकित विभा विभोर।

Aditi News Team

Mon, Jan 1, 2024
नववर्ष गीत शुभआगमन नव वर्ष का है आल्हादित मन मोर। नए वर्ष की भोर सुहानी जीवन नवल प्रभात हो। हर मन में हो नेह समंदर अपनेपन की बात हो। जो बीता है उसको त्यागो मन आगत की ओर हो। नए स्वप्न हों नई उमंगे संकल्पों का जोर हो। ज्ञान मलय की गंध सुवासित ऊर्जित मन के छोर। क्रोध अहं विद्वेष छोड़ दो अपनेपन की जीत हो। नया जोश उल्लास नया हो मानवता से प्रीत हो। नैतिकता के पाठ पढ़ें हम सद्भावित हर गीत हो। शिक्षा का उजियारा फैले अन्यायी भयभीत हो। नूतन नव निष्कर्ष सुहाने सपने नवल किशोर। नहीं पेड़ अब काटे जाएँ संधारित अब नीर हो। नदियों को अब हम नहिं लूटें पर्यावरण प्रवीर हो। नवल राह हो नवल चाह हो अभिनंदन नव वर्ष का। मुदित मोद हर मन आँगन हो मौसम आया हर्ष का। अभिनंदन नववर्ष तुम्हारा पुलकित विभा विभोर। आप सभी नए वर्ष में सिद्धि, प्रसिद्धि,ऐश्वर्य,सुकर्म पथ पर अविरल गतिमान रहें। सुशील शर्मा

Tags :

जरूरी खबरें