Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: अल्ट्राटेक सीमेंट विक्रेता सुरेश राठी लंदन सेमिनार में पुरस्कृत

Aditi News Team

Sat, Sep 16, 2023
अल्ट्राटेक सीमेंट विक्रेता सुरेश राठी लंदन सेमिनार में पुरस्कृत गाडरवारा । स्थानीय प्रतिष्ठित सीमेंट - लोहा व्यवसायी शिव एंड कम्पनी के सुरेश राठी . श्रीमती शोभा राठी को अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने सीमेंट विक्रय की रिकॉर्ड विक्रय पर चेम्पीयन आफ चेम्पीयन पुरस्कार अवार्ड टाप टेन कैटेगरी के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रबंधक के सी झंवर, मुख्य व्यवसायिक अधिकारी विवेक अग्रवाल, नेशनल प्रमुख माचाराव, क्षेत्रीय प्रमुख विवेक जैन, महाकौशल रीजनल अधिकारी अनिल लछवानी के कर कमलों से सीमेंट कंपनी के व्यवसायीयो के सात समुन्दर पार लंदन में आयोजित कंपनी के व्यवसायीयो के सात दिवसीय बृहद सेमिनार में दिया गया । उल्लेखनीय है कि इस सेमिनार में तीन सौ पचास विक्रेता दम्पति शामिल हुए ,कंपनी के व्दारा समय समय पर देश और विदेशों में इस तरह के व्यापार वृद्धि, नयी तकनीकी व सीमेंट गुणवत्ता में सुधार के बारे में जानकारी देते हुए अपने प्रतिनिधियों को दर्शनीय, मनोरंजक आदि स्थलों का परिभ्रमण कर उत्साहवर्धन करने का प्रयास किया जाता है । स्थानीय शिव एंड कम्पनी के सुरेश राठी, गणेश राठी, श्रीकांत , मनमोहन राठी जबलपुर महाकौशल क्षेत्र में सूझबूझ के साथ यशस्वी सेवाएं उपभोक्ता और कंपनी के लिए दे रही है ।विशिष्ट उपलब्धि और सम्मान के शुभचिंतकों, सामाजिक, व्यवसायिक क्षेत्रों के लोगों ने राठी परिवार को बधाईयाँ दी है ।

Tags :

जरूरी खबरें