Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा,आडिटोरियम में पटवारियों एवं पंचायत सचिवो की बैठक में अधिकारियों ने दिये आवश्यक निर्देश 

Aditi News Team

Sat, Oct 14, 2023
आडिटोरियम में पटवारियों एवं पंचायत सचिवो की बैठक में अधिकारियों ने दिये आवश्यक निर्देश गाडरवारा । गत दिवस स्थानीय शासकीय महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में विधानसभा निर्वाचन को लेकर क्षेत्रीय पटवारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक प्रशासनिक अधिकारियों ने ली। बैठक में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे , तहसीलदार आकाश डहारे, सुश्री प्रियंका नेताम एवं नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन ने विधानसभा चुनाव से जुड़े निर्देश देते हुए कहा कि आदर्श आचरण संहिता का पालन कराना सभी की जिम्मेदारी है। ग्राम पंचायतों में संपत्ति विरुपण की कार्यवाही निरंतर रूप से जारी रहे । मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियां ग्राम पंचायतों में होती रहें। बैठक में निर्वाचन शाखा से जुड़े कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पटवारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें