Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सत्यनारायण स्वामी की कथा करके किया गया कार्यालय का शुभारंभ 

Aditi News Team

Mon, Sep 18, 2023
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सत्यनारायण स्वामी की कथा करके किया गया कार्यालय का शुभारंभ  नर्मदापुरम - भा.म.सं. से संबध्द न.पा.कर्म.मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष ने महेश वर्मा ने बताया हैं कि रेन बसेरा सेठानीघाट के बाद पुनः डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्लेक्स स्टेशन रोड की बिल्डिंग में मजदूर दिवस विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर कार्यालय के शुभारंभ में भगवान सत्यनारायण स्वामी की कथा के साथ साथ भगवान विश्वकर्मा की भी पूजा अर्चना की गई सम्माननीय पार्षदगणों की सहमति व अध्यक्ष महोदया, सीएमओ साहब के सहयोग से यह असंभव कार्य संभव हो सका मजदूर संघ को जो कार्यालय मिला है उसमे तत्कालीन तहसीलदार ,व प्रभारी सीएमओ साहब श्री शैलेन्दर बडोनियां जी के महत्वपूर्ण योगदान को सदा याद रखा जायेगा । कार्यालय में प्रवेश ,उद्घघाटन व मजदूर दिवस विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्री सत्य नारायण स्वामी की कथा के आयोजन में भारतीय मजदूर संघ के प्रथम सिपाही व नगरपालिका कर्मचारी मजदूर संघ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्री राधामोहन परसाई जी से भी विशेष आशीर्वाद लिया गया मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश अत्रे, विधि- सलाहकार अधिवक्ता मनोज जराठे, ओम प्रकाश रावत, मनोहर सराठे, सुखदेव भार्गव, मूरतीसिंह सिंह राजपूत, परशुराम सूर्यवंशी, मनीष स्वामी ,रविशंकर तिवारी इत्यादि सदस्यगण उपस्थित थे । मजदूर संघ ने नगरपालिका अध्यक्ष महोदया, सीएमओ साहब, सम्माननीय पार्षदगणों से आशान्वित होकर अपेक्षा की है कि कर्मचारियों के हित में हमेशा आप सभी का सहयोग मिलता रहेगा कार्यालय आवंटन को लेकर आभार व्यक्त करते हुये बहुत बहुत बधाई दी है ।  

Tags :

जरूरी खबरें