Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्राँग रूम का निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Apr 2, 2024
पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्राँग रूम का निरीक्षण मंडला संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक श्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने मंगलवार को मंडी परिसर नरसिंहपुर में बनाये गये स्ट्राँग रूम का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।   स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा के इंतजाम, ईव्हीएम परिवहन मार्ग, सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ईव्हीएम मशीन ले जाने वाले रास्ते की सीसीटीव्ही रिकार्डिंग की जाये। मतदान उपरांत राजनैतिक दलों द्वारा लगाये जाने वाले टेंट की भी जानकारी ली।   इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, एडिशनल एसपी श्री नागेन्द्र पटेरिया और संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।  

Tags :

जरूरी खबरें