Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: शिक्षको का प्रशस्त एप्प प्रशिक्षण 16 सितंबर से

Aditi News Team

Fri, Sep 15, 2023
शिक्षको का प्रशस्त एप्प प्रशिक्षण 16 सितंबर से गाडरवारा। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु तैयार किए गए प्रशस्त मोबाइल एप्प के लिए शिक्षको का प्रशिक्षण 16 सितंबर से प्रारंभ किया जा रहा है। साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने बताया कि 16 सितंबर को स्थानीय कन्या नवीन विद्यालय में जनशिक्षाकेंन्द्र कन्या नवीन एवं शा उ मा विद्यालय पलोहाबड़ा, 18 सितंबर को स्थानीय शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय में जनशिक्षाकेंन्द्र आदर्श एवं बम्होरीकला, 19 सितंबर को ग्राम आमगांव छोटा के शासकीय उ मा विद्यालय में जनशिक्षाकेंन्द्र आमगांव छोटा एवं बनवारी , 20 सितंबर को बीआरसी कार्यालय साईंखेड़ा में जनशिक्षाकेंन्द्र उत्कृष्ट साईंखेड़ा की शालाओ से कोई एक शिक्षक प्रशिक्षण में सहभागिता करेंगे। प्रशिक्षण में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर शिक्षको को प्रशस्त मोबाइल एप्प के बारे में प्रशिक्षण देंगे।

Tags :

जरूरी खबरें