Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: सीएम राइज स्कूल में कम्प्यूटर लिटरेसी के तहत कार्यक्रम आयोजित 

Aditi News Team

Thu, Dec 21, 2023
सीएम राइज स्कूल में कम्प्यूटर लिटरेसी के तहत कार्यक्रम आयोजित गाडरवारा । साईंखेड़ा विकासखंड के एकमात्र सी एम राइज विद्यालय जो कि साईंखेड़ा नगर में स्थित है। इस विद्यालय में शिक्षक और विद्यार्थी नित नए आयाम रच रहे हैं। गत दिवस विद्यालय में अध्ययनरत माध्यमिक विभाग के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर डिजिटल लिटरेसी के अंतर्गत ऑवर ऑफ कोड कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया। इस कार्यक्रम में कंप्यूटर एप्लिकेशन में कोडिंग के द्वारा बच्चों ने छोटे छोटे प्रोजेक्ट्स बनाये जिनको सराहा गया। इस अवसर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संस्था प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा तथा माध्यमिक विभाग के प्रधानपाठक सरदार सिंह राजपूत द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। यह कार्यक्रम कंप्यूटर शिक्षक पुण्य प्रताप वर्मा के मार्गदर्शन में संचालित किया गया जिसमें विशेष सहयोग शिक्षक मनीष तिवारी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर भानुप्रताप राजपूत, मोनिका राय, अर्चना तिवारी, आलोक द्विवेदी, पुष्पा सिलावट, छिदामी लाल कमरे आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें