Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: गाडरवारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा संगम सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Sep 11, 2023
गाडरवारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा संगम सम्पन्न गाडरवारा । संघ शाखा व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है, शाखा के शारीरिक, बौद्धिक, व्यायाम, खेल आदि विभिन्न कार्यक्रमों के व्दारा स्वयंसेवक के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है, इसी परिकल्पना को द्रष्टिगत रख संघ शताब्दी वर्ष और हिन्दू राष्ट्र के प्रथम उद्घोषक प्रेरणादायी संवाहक महाराज शिवाजी की तीन सौ पचास वीं जयंति कार्यक्रम के आयोजनों को ध्यान में रखकर नगर की समस्त शाखाओं का संगम कार्यक्रम उत्साहित वातावरण में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर शाखा कार्यक्रमों के बाद महाकौशल प्रांत प्रचारक माननीय बृजकांतजी ने अपने बौद्धिक में स्वयंसेवकों को संघ स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए हिन्दू स्वराज के जनक महाप्रतापी महाराज शिवाजी ने हिन्दू स्वराज की स्थापना के लिए किये गये सदप्रयासो, संघर्ष, और जनमन को संगठित करने के लिए दिए योगदान को बताते हुए. शिवाजी महाराज का तीन सौ पचास वा जन्मदिन लोकव्यापी तरीके से मनाये जाने का स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन किया । इस अवसर पर खंड कार्यवाह महेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर, जिला कार्यवाह प्रहलादजी, हरिप्रताप ममारजी, बंसत जोशी, प्रशांत जी जिला प्रचारक, पांचजन्य पत्रिका के प्रमुख श्री राय आदि प्रमुख दायित्ववान उपस्थित थे ।

Tags :

जरूरी खबरें