Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा, उच्च पद प्रभार में क्षेत्रीय हाईस्कूलों को मिले प्राचार्य  उच्च माध्यमिक शिक्षको ने प्राचार्य पद पर किया पदभार ग्रहण 

Aditi News Team

Sun, Oct 8, 2023
उच्च पद प्रभार में क्षेत्रीय हाईस्कूलों को मिले प्राचार्य  उच्च माध्यमिक शिक्षको ने प्राचार्य पद पर किया पदभार ग्रहण  गाडरवारा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षको को उच्च पद प्रभार दिये जाने की प्रक्रिया के सुखद परिणाम सामने लगे है। उक्त प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत एक ओर जहाँ वर्षों से रिक्त पड़े शासकीय हाईस्कूलों में प्राचार्य पद भर गए है वही दूसरी ओर लंबे समय से प्रमोशन की बाट जोह रहे उच्च माध्यमिक शिक्षको को भी हाईस्कूल प्राचार्य उच्च पद प्रभार मिलने से उनमें खुशी का माहौल देखा जा रहा है। पिछले दिनों उच्च पद प्रभार प्रक्रिया में क्षेत्र के शासकीय हाईस्कूलों के तहत ग्राम सहावन में राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त उच्च माध्यमिक शिक्षक सुशील शर्मा, ग्राम पचामा में राजेश गुप्ता, गाँगई में वीरेंद्र राजपूत, लिलवानी में संजय सोनी, बिचुआ में सतीश नाईक, दहलवाड़ा में मिलन जारोलिया, निवारी में विनय शंकर शर्मा, हीरापुर(चीचली ब्लॉक) में श्रीमती कल्पना पटैल एवं हीरापुर (चांवरपाठा ब्लॉक) में संजय शर्मा,इमलिया पिपरिया में कमल सतारे एवं मालहनवाडा इकलोनी में चंदन शर्मा ने शिक्षको की उपस्थिति में प्राचार्य पद पर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवारी में भूपेश ठाकुर, बिचुआ में श्रीमती संगीता मेहरा, लिलवानी में संजय जायसवाल, दहलवाड़ा में श्रीमती संगीता तिवारी, पचामा में वीरेंद्र वर्मा, हीरापुर में जगदीश नेमा,गांगई में जितेंद्र प्रजापति,इमलिया में ब्रजेश चौकसे, मालहनवाड़ा इकलोनी में राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें