Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: गाडरवारा, परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम हेतु पंजीयन शुरू

Aditi News Team

Sat, Dec 30, 2023
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम हेतु पंजीयन शुरू गाडरवारा। नईदिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में छात्र छात्राओं, शिक्षको एवं अभिभावकों से संवाद करेंगे। उक्त कार्यक्रम हेतु प्रदेश से 102 छात्र छात्राओ, 10 शिक्षकों एवं 10 अभिभावकों का चयन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम हेतु जिले से 40 हजार छात्र छात्राओं के पंजीयन का लक्ष्य संयुक्त संचालक जबलपुर द्वारा वीसी में दिए गए है। इस संबंध मे डीईओ कार्यालय द्वारा जारी निर्देशो के पालन में क्षेत्र की कक्षा 6 से 12 वी तक के छात्र छात्राओं , शिक्षको के ऑनलाइन पंजीयन की शुरुआत हो गई है। सर्वप्रथम शिक्षक स्वयं का पंजीयन कर रहे है फिर 6 से 12 वी तक के छात्र छात्राओं का पंजीयन भी शुरू हो गया है। विदित हो कि 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक स्कुलो में शीतकालीन अवकाश प्रारंभ हो रहा है ऐसी स्तिथि में शिक्षको को निर्देश दिए गए है कि वे छात्र छात्राओं से मोबाइल द्वारा सम्पर्क कर पंजीयन पूर्ण कराएं। उक्त कार्य की प्रतिदिन मानिटरिंग जिला स्तर से की जाएगी एवं संकुल प्राचायो को प्रतिदिन शाम 4 बजे तक पंजीयन संबंधी जानकारी गूगल सीट में भरनी होगी। बीईओ प्रतापनारायण, ए के रघुवंशी, बीआरसी डी के पटैल एवं गिरीश पटैल ने क्षेत्रीय समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओ के प्राचार्यो से पंजीयन कार्य पूर्ण करने की अपील की है ।

Tags :

जरूरी खबरें