Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: सालीचौका, वृक्ष मित्र संस्था ने किया पौधारोपण

Aditi News Team

Mon, Jan 8, 2024
सालीचौका, विगत दिवस वृक्ष मित्र संस्था के पौधारोपण सप्ताह के 5 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर एवं रेवा श्री पेट्रोलियम नायरा पेट्रोल पंप पिपरिया रोड नांदनेर शुभारंभ के शुभ अवसर पर पौधारोपण संपन्न हुआ पौधारोपण अवसर पर उपस्थित नगर परिषद सालीचौका के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र राय द्वारा वृक्ष मित्र संस्था के 5 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी गई साथ ही निरंतर संस्था को सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया दीपक कुमार गुप्ता एवं योगेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में वृक्ष मित्र संस्था के विगत 5 वर्षों के पौधारोपण में सहयोग करने वाले सभी वृक्ष मित्रों का आभार प्रकट किया एवं रेवा श्री पेट्रोलियम के संचालक को शुभकामनाएं दी एवं रेवाश्री पेट्रोलियम के संचालक पराग तिवारी एवं मयंक तिवारी द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं वृक्ष मित्र साथियों का आभार प्रकट किया वृक्ष मित्र संस्था के द्वारा पराग तिवारी एवं मयंक तिवारी को तुलसी के पौधे भेंट किया पौधारोपण कार्यक्रम में खेमचंद मिश्रा {शास्त्री जी} श्री रामनारायण बड़कुर, साली चौका नगर परिषद कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र राय,  रामदयाल पटेल,  जयप्रकाश वर्मा,  गजराज रुहेला, दुर्गा पटेल, गनेश शर्मा पार्षद ,शशिकांत तिवारी, अजय पटेल, ओंकार साहू, धनराज विश्वकर्मा ,उमाशंकर राय ,विनोद कुमार ,उमाकांत गुर्जर , रमाकांत गुर्जर, कृष्णकांत रजक, देवेंद्र पटेल सहित अनेक वृक्ष मित्र उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन संतोष अग्रवाल एवं आभार पराग तिवारी द्वारा किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें