Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: सब जेल सिहोरा में खेलकूद,योगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

Aditi News Team

Sun, Dec 31, 2023
अनिल जैन, सिहोरा सब जेल सिहोरा में खेलकूद,योगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न सिहोरा: सब जेल सिहोरा में वर्षान्त आयोजित दो दिवसीय खेलकूद, योगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहले दिन बन्दियों के बीच बेडमिंटन, शतरंज, कैरम, खो-खो आदि खेलकूद प्रतियोगिता करवायी गईं वहीं दूसरे दिन योगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में आर्यावर्त योग एसोसिएशन सिहोरा के योगाचार्य योगेंद्र श्रीवास्तव की बालिकाओं की योगा टीम द्वारा सूर्यनमस्कार आदि अनेक योग कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर सभी की खूब तालियां बटौरी वहीं बन्दियों को योग के प्रति जागरूक भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में "व्यसनमुक्ति" एवं वृद्धाश्रम पर आधारित "जैसे को तैसा" लघुनाटिका बन्दियों द्वारा शानदार तरीके से प्रस्तुत कर सभी का दिल जीता । इस अवसर पर उपस्थित जेलर दिलीप नायक, सूर्यकांत शर्मा एएसपी जबलपुर(ग्रामीण), कमल मौर्य एएसपी जबलपुर(शहरी), श्रीमती पारुल शर्मा एसडीओपी सिहोरा, विपिन सिंह टीआई सिहोरा, डॉ आर.पी. त्रिपाठी, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव सभी ने गाने गाकर एवं चुटकुले सुनाकर बन्दियों का भरपूर मनोरंजन किया। योगा कार्यक्रम में समाज सेवी दीपक साहू,अजय साहू, सत्यम ठाकुर का विशेष सहयोग रहा । समस्त जेल स्टॉफ ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नन्दनी सोनी प्रहरी एवं विक्रम लोधी प्रहरी द्वारा किया गया इस कार्यक्रम से बन्दियों में भरपूर मनोरंजन के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें