Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: सीएम राइज साईंखेड़ा के छात्र छात्राओं ने देखे साँची के बौद्ध स्तूप, शैक्षणिक भ्रमण के तहत शिक्षको के साथ छात्र छात्राओं के दल ने सीखे नवाचार

Aditi News Team

Mon, Dec 25, 2023
सीएम राइज साईंखेड़ा के छात्र छात्राओं ने देखे साँची के बौद्ध स्तूप, शैक्षणिक भ्रमण के तहत शिक्षको के साथ छात्र छात्राओं के दल ने सीखे नवाचार गाडरवारा। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा मध्यप्रदेश में संचालित सी एम राइज विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों की जानकारी देने तथा इन स्थलों के प्रति चिंतनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण के निर्देश जारी हुए हैं। इसी क्रम में गत दिवस सी एम राइज विद्यालय साईंखेड़ा के कक्षा 9 तथा 11 के 100 विद्यार्थियों को साँची जिला रायसेन के बौद्ध स्मारकों की सैर कराई गई। शैक्षणिक भ्रमण दल के प्रभारी माध्यमिक शिक्षक मनीष तिवारी ने बताया कि इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को भगवान बुद्ध, सम्राट अशोक एवं सातवाहन तथा शुंग वंश की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं ने बौद्ध स्तूपों को देखा एवं शिक्षको ने साँची से जुड़ी प्रत्येक जानकारी दी। इस अवसर पर साँची के पुरातत्व संग्रहालय को भी सभी ने देखा एवं उपयोगी जानकारी एकत्रित की। शेक्षणिक भ्रमण मे संस्था प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा के साथ सरदार सिंह राजपूत, भानुप्रताप राजपूत, अखिलेश मेहरा, अर्चना तिवारी, रत्ना राजपूत आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें