Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: जबलपुर पुलिस लाईन में संचालित निःशुल्क ’’ एसपी की पाठशाला’’ में पहुंचे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी

Aditi News Team

Thu, Sep 14, 2023
जबलपुर पुलिस लाईन में संचालित निःशुल्क ’’ एसपी की पाठशाला’’ में पहुंचे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों से संवाद करते हुये परीक्षा की तैयारी के सम्बंध में दिए महत्वपूर्ण टिप्स तथा चयनित हुये अभ्यार्थियों को दी बधाई आज दिनॉक 14.09.2023 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने पुलिस लाईन में संचालित निःशुल्क कोचिंग ’’ एसपी की पाठशाला’’ में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों से परीक्षा की तैयारी एवं उनकी समास्यों के विषय में चर्चा की, एवं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी किस प्रकार करें, के लिये मार्गदर्शन प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि जबलपुर जिले में संचालित निःशुल्क ’’ एसपी की पाठशाला’’ में कुल 121 बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की जा रही है जिसमें जबलपुर जिले के अतिरिक्त अन्य जिलो जैसे नरसिंहपुर, सतना, रीवा, कटनी, मंडला, सिवनी, बलिया (उ.प्र.) जिले के लगभग 35 बच्चे भी निःशुल्क कोचिंग का लाभ प्राप्त कर रहे। जिले में संचालित निःशुल्क ’’ एसपी की पाठषाला’’ में बच्चों को सेवानिवृत्त आर्मी हवालदार श्री प्रदीप कुमार पटेल, आरक्षक सतीष डेहरिया, आरक्षक उपेन्द्र गौतम, आरक्षक शशांक तिवारी जैसे अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा म.प्र. पुलिस, अग्निवीर, बीएसएफ, रेल्वे, एसएससी, एमपीपीएससी, एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिये लिखित एवं शारीरिक मैदानी प्रशिाक्षण दिया जा रहा है। जिले में संचालित निःशुल्क ’’ एसपी की पाठशाला’’ से 03 विद्यार्थियों का बीएसएफ, 02 विद्यार्थियों का रेल्वे, एवं 02 विद्यार्थियों का अग्निवीर में चयन हुआ है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की। संवाद के दौरान रक्षित निरीक्षक श्री जयप्रकाश आर्य, सूबेदार रूमा तेकाम उपस्थित रहें।

Tags :

जरूरी खबरें