Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने ली ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक

Aditi News Team

Sat, Sep 9, 2023
पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने ली ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक जबलपुर को छेड़छाड़ मुक्त करने और बेटियों के लिये सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा अभिनव पहल करते हुये किया गया है ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ का गठन जबलपुर को छेडछाड मुक्त करने और बेटियो के लिये सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में तथा महिलाओं /बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान की दृिष्ट से पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा अभिनव पहल करते हुये ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ का गठन कर शुभारंभ किया गया है।   आज दिनांक 09.09.2023 को प्रातः 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा की उपस्थिति में शक्ति टास्क फोर्स में कार्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली गई।   बैठक में विगत दिनों में की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।   उल्लेखनीय है कि ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ की टीम के द्वारा महाविद्यालयों/स्कूल/ अन्य शैक्षणिक संस्थानों/कोचिंग स्थानों/सार्वजनिक स्थलों- आटो/बस स्टैण्ड, चौपाटी, पर्यटन स्थल, गार्डन, मॉल, मंदिर इत्यादी भीड-भाड़ वाले एैसे संभावित स्थान जहॉ पर महिलाओं/बालिकाओं के साथ दुव्यवहार की घटनायें घटित हो सकती है, पर सतत् रूप प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक भ्रमण करते हुये समझाईश दी जा रही है। वहीं ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ को और सुविधाजनक, और बेहतर बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा हैल्पलाईन नम्बर 7587632990 जारी किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें