Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: नरसिंहपुर,जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा जिले में चलाया जा रहा सर्चिंग अभियान,

Aditi News Team

Mon, Jan 8, 2024
नरसिंहपुर,जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु जिले में चलाया जा रहा सर्चिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिला अंतर्गत धार्मिक स्थलों, ढाबों, बैंक, एटीएम को किया गया चैक, मुसाफिरों एवं नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधों में जेल से रिहा हुये व्यक्तियों की जा रही चैकिंग। जिले में चोरी/ संपत्ति संबंधी अपराधों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु जिले में चलाया जा रहा सर्चिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में चोरी/ संपत्ति संबंधी अपराधों पर पूर्णतः अकुश लगाया जावे। 👉 *पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश, चोरी/संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाया जावे पूर्णतः अंकुश :-* जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण किया जावे एवं रात्रि गस्त चुस्ती के साथ की जावे साथ ही सार्वजनिक स्थानों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेन्ड, सराफा बाजार, धार्मिक स्थान, बैंक, एटीएम की लगातार चैकिंग जावे। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर उनके संबंध में जानकारियां एकत्रित की जावे। 👉 *मुसाफिरों की चैकिंग :-* जिले में कृषि कार्य एवं अन्य कार्यो से बाहर से आये मुसाफिरों निरंतर चैकिंग कर उनसे संबंधित समस्त जानकारियों को एकत्रित किया जा रहा है एवं क्षेत्र में ऐसे बड़े व्यापारी जिनके पास बाहर से काम करने आये मजदूरों की जानकारी से संबंधित थानों को सूचित करने हेतु समझाईस दी जा रही है एवं गतिविधियों पर नजर रखने हेतु बताया गया है। 👉 *कॉलोनियों एवं रहवासी क्षेत्रों का किया जा रहा भ्रमण, आयोजित की ज रही नुक्कड सभाएं :-* जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा कॉलोनियों एवं रहवासी क्षेत्रों का भ्रमण कर नुक्कड सभाओं का आयोजन किया जा रहा है एवं रहवासियों से सीसीटीव्ही कैमरे एवं सुरक्षा गार्ड रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु समझाईस दी जा रही है। 👉 *पूर्व से नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधी जो जेल में निरूद्ध थे रिहाई उपरान्त की जा रही उनकी निरंतर चैकिंग :-* नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर निरंतर अभियान चलाकर ऐसे अपराधी जो जेल में निरूद्ध थे उनकी रिहाई उपरान्त उनकी निरंतर चैकिंग की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें