Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना गाडरवारा एवं तेन्दूखेडा क्षेत्र अंतर्गत स्कूली बच्चों एवं छात्राओं को सायबर अपराध सहित यातायात के नियमों का पालन करने, सामाजिक कुप्रथाओं के प्रति किया गया जागरूक।

Aditi News Team

Fri, Dec 22, 2023
नरसिंहपुर,स्कूली बच्चों एवं छात्राओं की सुरक्षा को दुष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान, थाना गाडरवारा एवं तेन्दूखेडा क्षेत्र अंतर्गत स्कूली बच्चों एवं छात्राओं को सायबर अपराध सहित यातायात के नियमों का पालन करने, सामाजिक कुप्रथाओं के प्रति किया गया जागरूक। उल्लेखनीय है कि स्कूली बच्चों एवं छात्राओं की सुरक्षा को दुष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा जिले के सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों का भ्रमण करे एवं स्कूली बच्चों एवं छात्राओं को घटित होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया जावे। जिला अंतर्गत चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा स्कूलों का लगातार भ्रमण कर स्कूली बच्चों एवं छात्राओं से जनसंवाद स्थापित कर छात्राओं को गुड टच.बेड टच के संबंध में बताते हुये सतर्कता व अपराध के प्रति विरोध के लिए जागरूकता के संबंध में समझाया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 22.12.2023 को थाना गाडरवारा अंतर्गत एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी गाडरवारा, विक्रम रजक एवं थाना तेन्दूखेडा अंतर्गत एसडीओपी तेन्दूखेडा मधुर पटेरिया एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा स्कूलों में बच्चों एवं छात्राओं से जनसंवाद स्थापित कर पुलिस की अपराधों के खिलाफ की जाने वाली कार्य प्रणाली से अवगत कराया साथ ही उनको जागरूक रहने हेतु समझाईस दी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें