Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: नरसिंहपुर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटैल का दौरा कार्यक्रम

Aditi News Team

Mon, Jan 1, 2024
पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटैल का दौरा कार्यक्रम नरसिंहपुर,। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटैल मंगलवार दो जनवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री पटैल प्रात: 8.15 बजे कार द्वारा जबलपुर से प्रस्थान कर प्रात: 9.30 बजे जिले के ग्राम सरसला में श्री राव दिनेश सिंह के निवास पर आयेंगे। इसके बाद प्रात: 9.45 बजे ग्राम सरसला से प्रस्थान कर प्रात: 9.50 बजे राजा हिरदेशाह स्मृति स्थल ग्राम केरपानी आयेंगे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। मंत्री श्री पटैल प्रात: 10.20 बजे केरपानी से प्रस्थान कर प्रात: 10.30 बजे ग्राम समनापुर आयेंगे। वे यहां आसन जी में दर्शन व पूजन करेंगे। इसके बाद वे प्रात: 11 बजे ग्राम समनापुर से प्रस्थान कर प्रात: 11.20 बजे ग्राम उमरिया आयेंगे और स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मंत्री श्री पटैल प्रात: 11.25 बजे ग्राम उमरिया से प्रस्थान कर ग्राम देवाकछार आयेंगे। इसके बाद प्रात: 11.35 बजे ग्राम देवाकछार से प्रस्थान कर प्रात: 11.45 बजे ग्राम रामपिपरिया आयेंगे और विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री पटैल दोपहर 12.25 बजे ग्राम रामपिपरिया से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय नरसिंहपुर आयेंगे और महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं प्रेस से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1.45 जिला भाजपा कार्यालय नरसिंहपुर से प्रस्थान कर दोपहर दो बजे मूनलाईट स्टेशन रोड आयेंगे और क्षेत्र एवं जिले के कार्यकर्ताओं से भेंट व भोजन करेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रखा गया है। इसके पश्चात सायं 6 बजे प्रबुद्धजनों के साथ हाईटी करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें