: गाडरवारा,शिशु मंदिर संचालन समिति के चुनाव सम्पन्न
Mon, Jan 23, 2023
शिशु मंदिर संचालन समिति के चुनाव सम्पन्नगाडरवारा ।स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर गाडरवारा की संचालन समिति श्री सरस्वती शिक्षा प्रतिष्ठान के त्रिवार्षिक चुनाव सरस्वती शिक्षा परिषद महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों विष्णुकांत एंव राघवेन्द्र शुक्ला व संस्था अध्यक्ष नरेश पाठक पूर्व विधायक की सभापति के की देखरेख में सर्वसम्मति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए ।जिसमें देवकिशन सोनी मुन्ना भैय्या अध्यक्ष, गोपाल मालपानी उपाध्यक्ष, मुरली मालानी सचिव, नरेंद्र राय सहसचिव, ओमप्रकाश काबरा कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी में संतोष शर्मा, सुरेश ममार, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, अनुप जैन, अशोक मोलासरिया, अजय जैन चुने गए ।सभा की सहमति से समिति के अनुभवी और वरिष्ठ सदस्यों नरेश पाठक पूर्व विधायक निर्वतमान अध्यक्ष,सुरेश राठी, घनश्याम राजपूत, अशोक लूनावत, जगदीश पालीवाल, राजेश जैन शरद मोलासरिया, व श्रीमती शशि नगीन कोचर को संरक्षक मंडल के सदस्य सर्व सम्मति से बनाया गया ।निर्वाचन उपरांत अवकाश ले रहे अध्यक्ष पाठक जी ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विध्दालय के सर्वांगीण विकास के लिए सतत रूप से सभी सदस्यों को अपना तन मन धन से समर्पित योगदान सहयोग करने का आग्रह किया गया । सचिव देवकिशन सोनी ने अपने सचिवीय कार्य काल में जिम्मेदारी के निर्वहन में सभी के यथायोग्य सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए त्रुटि के लिए क्षमा चाही गई ।अंत में समिति के समर्पित और चिंता करने वाले संतोष शर्मा कोषाध्यक्ष दूध डेरी वालो की माताजी श्रीमती भागवतीदेवी शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए ।सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित समिति को बधाईयाँ और सहयोग बनाए रखने के लिए आश्वस्त किया ।परिषद पदाधिकारियों ने स्थानीय समिति की सराहना की ।
: समाज का युवा दहेज न लेने का संकल्प ले, तभी समाप्त होगी दहेज प्रथा
Sun, Jan 22, 2023
पिछड़ा वर्ग राज्य मंत्री श्री पटेल, कुर्मी युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि समाज का युवा दहेज न लेने का संकल्प ले ले तो इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को भोपाल में 21वाँ अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। परिचय सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों के युवक-युवती शामिल हुए। राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मेल-जोल, भाईचारे की भावना का भावी पीढ़ी को सम्मान करना चाहिये। आज समाज को जोड़े रखने में इसकी बेहद आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर सामाजिक संगठन का उद्देश्य समाज के हर तबके के सर्वांगीण विकास के लिये होता है। युवा पीढ़ी को इस भाव को समझना होगा। राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मृत्यु भोज, पर्दा प्रथा, भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों ने समाज के विकास को अवरुद्ध किया है। आज की युवा पीढ़ी अपनी नई सोच से कुर्मी समाज को आदर्श समाज के रूप में देश में स्थापित कर सकती है। उन्होंने युवाओं से बहु-संख्यक हित की सोच के साथ जीवन जीने का आह्वान किया। राज्य मंत्री ने कहा कि एकांकी जीवन जीना अर्थहीन है। जीवन का सही अर्थ यह है कि दूसरों को दुखी देख आँखें नम हों, घायल के घाव में मरहम लगाने का प्रयास हो। यही जीवन का सही अर्थ और उद्देश्य है। राज्य मंत्री श्री पटेल ने हर जिले में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किये जाने पर जोर दिया है। परिचय सम्मेलन में मध्यांचल विश्वविद्यालय द्वारा समाज के 10 प्रतिभाशाली युवाओं को नि:शुल्क शिक्षा दिलाये जाने की घोषणा की गई। मीडिया प्रभारी श्री अरुण पटेल ने सम्मेलन में सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।
: मुख्यमंत्री श्री चौहान से राधास्वामी सत्संग ब्यास के पदाधिकारियों ने की भेंट
Sun, Jan 22, 2023
स्वामी सत्संग ब्यास संगठन के पदाधिकारियों ने निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को पदाधिकारियों ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा स्थित सत्संग घर में 28 जनवरी से 3 फरवरी तक होने वाले वार्षिक सत्संग कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वार्षिक सत्संग कार्यक्रम में पधार रहे बाबा श्री गुरू गुरविंदर सिंह राज्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को राधास्वामी सत्संग के प्रदेश के क्षेत्र समन्वयक श्री राजीव शर्मा, क्षेत्र सचिव श्री एस.सी. दवे, श्री जगदीश बसंतानी तथा श्री राकेश ग्रोवर ने राधास्वामी सत्संग के विचार पर केंद्रित पुस्तक "आत्मज्ञान" भेंट की।