: उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 26 मई को कृषि उद्योग समागम का करेंगे शुभारंभ
Sun, May 25, 2025
उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 26 मई को कृषि उद्योग समागम का करेंगे शुभारंभ
नरसिंहपुर।उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ सोमवार 26 मई को नरसिंहपुर आयेंगे। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ यहां कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ करेंगे।जारी कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ अपनी पत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ के साथ सोमवार 26 मई को प्रात: 9.45 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री धनखड़ प्रात: 11.25 बजे जबलपुर एयरपोर्ट आयेंगे और दोपहर 12.05 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष हैलीकॉप्टर से नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री धनखड़ दोपहर 12.15 बजे हैलीपेड नरसिंहपुर आयेंगे। हैलीपेड पर उनका स्वागत किया होगा। इसके पश्चात उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ दोपहर 12.25 बजे से दोपहर 1.25 बजे तक कृषि उपज मंडी के पीछे कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और समागम कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 2.5 बजे तक भोजन ग्रहण करेंगे। तदुपरांत दोपहर 2.10 बजे कार्यक्रम से हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 2.15 बजे से दोपहर 2.25 बजे तक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसके पश्चात उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ दोपहर 2.25 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा नरसिंहपुर हैलीपेड से जबलपुर के प्रस्थान करेंगे।
: गाडरवारा,बी टी आई के व्यावसायिक शिक्षा छात्रों की ऑन जॉब ट्रेनिंग हुई संपन्न
Sun, May 25, 2025
बी टी आई के व्यावसायिक शिक्षा छात्रों की ऑन जॉब ट्रेनिंग हुई संपन्न
पी एम श्री शास. बालक उच्च. माध्य. विद्यालय (बी टी आई) गाडरवारा में नवीन व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत आईटी ट्रेड के छात्रों ने अपनी ऑन-जॉब ट्रेनिंग (ओजेेटी) सफलतापूर्वक पूर्ण की।उल्लेखनीय है कि बी टी आई विद्यालय में पिछले लगभग 10 वर्षों से नवीन व्यावसायिक शिक्षा, विद्यालय के प्राचार्य के प्रेरणादाई निर्देशन में व्यावसायिक प्रशिक्षकों की कर्मठता से सफलता के साथ संचालित हो रही है।प्रत्येक वर्ष एग्जिट लेवल ( कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं) के छात्रों को मई माह में 20 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग कराना, नवीन व्यावसायिक शिक्षा का एक महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य सोपान है।इसी उद्देश्य को पूरा करने हेतु विद्यालय प्राचार्य एवं प्रशिक्षकों के चयन से, इस सत्र में बी टी आई विद्यालय के छात्रों ने नगर की सुविख्यात संस्था *सारा ग्रुप ऑफ एजुकेशन* के कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र *सारा कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र* में दिनांक 01/05/2025 से 24/05/2025 के बीच अपनी 20 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग पूर्ण की, जिसका समापन आज हो गया। सारा कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र आई टी एवं कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में स्नातक एवं स्नातकोत्तर, बी सी ए, पीजीडीसीए आदि पाठ्यक्रम संचालित करने वाली सबसे अग्रणी संस्था है एवं अपने गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए विख्यात है।उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा १२ के छात्रों ने पायथन प्रोग्रामिंग, वेबपेज डेवलपमेंट, डेटाबेस निर्माण एवम कंप्यूटर पर होने वाले कमर्शियल कार्यों को सीखा।जबकि कक्षा १० के छात्रों ने डेटा एंट्री कौशल, हिंदी टाइपिंग के साथ ऑफिस पैकेज के विभिन्न एडवांस्ड एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान सारा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संचालक *श्री कमल साहू जी* ने छात्रों के लिए श्रेष्ठ प्रशिक्षक, आधुनिक व सुसंपन्न कंप्यूटर लैब, ICT उपकरणों, सर्वसुविधापूर्ण प्रशिक्षण कक्षों के साथ छात्र हेतु हर संभव सुविधा की उपलब्धता पूर्ण मनोयोग एवं निस्वार्थ भाव से सुनिश्चित की। केंद्र के प्रशिक्षकों ने भी अपनी मेहनत और समर्पण भाव से छात्रों को प्रशिक्षित कर उनके कौशल विकास में अपनी महती भूमिका अदा की। *छात्रों की प्रतिक्रिया* छात्रों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें अपने कौशल में सुधार करने और भविष्य के लिए तैयार होने में बहुत मदद मिली है। *शासन की पहल* शासन की इस पहल से छात्रों को व्यावसायिक कौशल में प्रशिक्षित होने और उन्हें आत्मनिर्भर भविष्य के निर्माण में मदद मिलती है। शासन का उद्देश्य छात्रों को उद्योग की मांगों के अनुसार तैयार करना है, जिससे वे अपने करियर में सफल हो सकें। विद्यालय की प्राचार्य श्री मति सुनीता पटेल जी एवं जिला व्यावसायिक समन्वयक श्री मुकेश साहू जी के द्वारा संपूर्ण प्रशिक्षण की निगरानी की गई ताकि इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।साथ ही वी टी पी - जी के एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा नियुक्त वोकेशनल ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर श्री अनुराग नागर जी ने भी निरंतर उक्त कार्यक्रम की समीक्षा की।कार्यक्रम का सम्पूर्ण आयोजन बी टी आई स्कूल की यशस्वी प्राचार्या *श्री मति सुनीता पटेल* के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुआ एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक *श्री विनोद कुमार तिवारी जी एवं अंशुमान दुबे जी* ने अपने परिपक्व नियोजन, अनुभव व अथक परिश्रम से इस प्रशिक्षण को साकार एवं सफल बनाया।विद्यालय की प्राचार्य एवं व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अद्वितीय सहयोग प्रदान करने के लिए सारा ग्रुप के संचालक श्री कमल साहू जी, उनके प्रशिक्षकों और संपूर्ण टीम के लिए हार्दिक धन्यवाद और विशेष आभार प्रदर्शित किया है।
: 1012 वे सप्ताह मे कदम संस्था ने किया पोधा रोपण
Sun, May 25, 2025
1012 वे सप्ताह मे कदम संस्था ने किया पोधा रोपण
गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 1012 वें सप्ताह का पौधारोपण पलोटन गंज स्थित शक्तिधाम मंदिर के सामने बगीचा प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें - महेश मालपानी ,श्रीमती रितु नीलेश साहू,श्रीमती रीना साहू, कुमारी सृष्टि गुर्जर, कुमारी तनुश्री दुबे,अपने जन्मदिवस पर एवं श्रीमती आरती सुरेन्द्र पटैल, श्रीमती सुमन विनोद सोनी, श्रीमती सुनीता कृष्णकांत दुबे, श्रीमती कल्पना विनय पिपरौनियाँ अपनी शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ जन्मदिवस व शादी की सालगिरह पर पोधारोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी इस अवसर कम साथियों के अलावा और अन्यलोग उपस्थित रहे साथ ही दमोह में एक हजार वे सप्ताह में गाडरवारा से कदम साथी पुहचे।