: साईंखेड़ा ब्लॉक के सभी जनशिक्षा केंद्रों में हुए प्रशिक्षण
Thu, Jan 5, 2023
साईंखेड़ा ब्लॉक के सभी जनशिक्षा केंद्रों में हुए प्रशिक्षणगाडरवारा। गत दिवस विकासखंड साइखेड़ा में पढ़ना-बढ़ना अभियान के अंतर्गत नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्रशिक्षण जनशिक्षा केंद्र स्तर पर आयोजित किये गए। ये प्रशिक्षण जनशिक्षा केंद्र साईंखेड़ा, आमगांव छोटा, बनवारी, कन्या नवीन एवं आदर्श स्कूल गाडरवारा, बम्होरी कला, पलोहाबड़ा में जनशिक्षको एवं जनशिक्षा केंद्र सह समन्वयकों द्वारा सभी ग्रामों के ग्राम प्रभारी एवं शालाओं के प्रभारियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बिंदुवार प्रशिक्षण दिया गए । प्रशिक्षण में नव भारत साक्षरता से संबंधित कार्यक्रम का परिचय, उद्देश्य, लक्ष्य, प्रशासनिक संरचना, अन्य विभागों सहयोग, सामाजिक चेतना केंद्र स्थल चयन, अक्षर साथी का चयन, केंद्रों का संचालन, अक्षर साथी के कार्य, सामाजिक चेतना केंद्र की मॉनिटरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मासिक समीक्षा, प्रौढ़ शिक्षा एप से परिचय, शाला प्रभारी के लागिन की प्रक्रिया, अक्षर साथियों का पंजीयन तथा सत्यापन, पठन पाठन सामग्री, असाक्षर व्यक्तियों के पंजीयन तथा पंजीयन में आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं समाधान से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। उक्त प्रशिक्षण जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के निर्देशन तथा विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक साईंखेड़ा गिरीश पटैल के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए। उपरोक्त प्रशिक्षणों की सतत मॉनिटरिंग ब्लॉक सह समन्वयक पवन राजौरिया द्वारा की गई।
: गाडरवारा, एसडीएम ने किया हाईस्कूल का निरीक्षण
Thu, Jan 5, 2023
एसडीएम ने किया हाईस्कूल का निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा ने क्षेत्र के चीचली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम माल्हनवाड़ा (इकलोनी) में एकीकृत शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की प्रत्येक कक्षाओ में जाकर बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी हासिल की । उन्होने विज्ञान विषय एवं एटग्रेड की पुस्तकें देखकर बच्चों से प्रश्न पूछे । उन्होंने 9 वी एवं 10 कक्षाओ में बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए निदानात्मक कक्षाओ के बेहतर संचालन की अपेक्षा जताते हुए 100 फीसदी परिणाम का लक्ष्य लेकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने विद्यालय में पुस्तकालय से जुड़ी जानकारी ली एवं छात्र छात्राओं के सामान्य ज्ञान में वृद्धि के लिए उन्हें उपयोगी पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने शाला परिसर में समुचित साफ सफाई के निर्देश देते हुए हाईस्कूल भवन निर्माण , बाउंड्रीवाल एवं हैडपम्प खनन की आवश्यकता जताई । निरीक्षण के दौरान सरपंच गोविंद राय, सचिव मुन्नालाल, पटवारी राकेश उपाध्याय सहित स्कूल प्रभारी प्राचार्य राकेश शर्मा, लक्ष्मीप्रसाद साहू, पवन स्थापक, शैलेन्द्र कचैरा, प्रमोद राय, सुदामा वर्मा उपस्थित रहे
: गाडरवारा,कुशवाहा समाज ने मनाई सावित्रीवाई फूले जी की जयंती
Thu, Jan 5, 2023
कुशवाहा समाज ने मनाई सावित्रीवाई फूले जी की जयंती गाडरवारा_भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका मां सावित्री बाई फुले पति ज्योतिबा राव फुले की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ कुशवाहा जगदीश पटेल के निवास स्थान एमपीबी कॉलोनी गाडरवारा जिला नरसिंहपुर पर मनाई गई।जिसमें सभी ने अपने अपने विचार रखे साथ ही कुशवाहा भवन के निर्माण की भी चर्चा की जिसमे सभी लोगो ने कहा की गाडरवारा कुशवाहा समाज का भवन निर्माण करना है जिससे आसपास के सामाजिक कार्यक्रम हो सके ,आज के कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठ नेतराम कुशवाहा ,लखनलाल पटवारी जी, प्रभात कुमार पटेल ,नेमीचंद बागबान, अरुण कुमार भदोरिया, विश्राम कुशवाहा, आजाद हिनखिरिया, शिक्षक मूरत सिंह कुशवाहा, शिक्षक सुरेंद्र पटैल ,इंद्रजीत कुशवाहा ,मुकेश कुशवाहा ,प्रकाश कुशवाहा खेमचंद कुशवाहा, भागचंद कुशवाहा, हिमांशु कुशवाहा ,मुकेश भदोरिया ,सोनू कुशवाहा, एवंअन्य सामाजिक कुशवाहा बंधुओं की उपस्थिति रही !