: कुंडलपुर (दमोह), हम अहिंसा के उपासक हैं ना कि अन्याय के-मुनि श्री निरंजन सागर महराज,हम प्राण दे सकते हैं पर शिखरजी नहीं
Wed, Jan 4, 2023
हम अहिंसा के उपासक हैं ना कि अन्याय के-मुनि श्री निरंजन सागर महराज,हम प्राण दे सकते हैं पर शिखरजी नहीं
कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में विराजमान पूज्य मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज ने कहा जैन समाज वस्तुतः अहिंसा का उपासक है, अहिंसा में विश्व की स्थापना हो प्राणी मात्र सुखी रहे यही भावना प्रत्येक जैनी भाई के मन में प्रतिपल रहती है।दुनिया में जितने भी महान विचारक हुए हैं! उन सभी ने भी जैन दर्शन को महान बताते हुए यही भावना भाई है,कि मुझे जब भी इस दुनिया में दोबारा आना हो तो मेरा जन्म भारत में हो और जैन कुल में ही हो ।परन्तु खेद का विषय तो यह है, कि भरत महाराज के इस भारत में ही उनके जैन धर्म को लोग समझ नहीं पा रहे हैं ।जैन धर्म अहिंसा का उपासक है ना कि अन्याय का। जब जब भारत भूमि पर अन्याय हुआ तब तब जैनों ने तन मन धन से इस देश की सेवा की है। दानवीर भामाशाह इनके जीवंत उदाहरण हैं ।भामाशाह ने मात्र धन ही नहीं दिया बल्कि सेनापति जैसी महत्वपूर्ण भूमिका भी बड़ी बहादुरी के साथ निभा कर अपने राष्ट्र धर्म का पालन भी किया है। वीर भामाशाह ने उनके भाई ताराचंद को साथ लेकर महाराणा प्रताप के साथ हल्दीघाटी युद्ध में भाग लिया था। उदयपुर में घोड़े पर सवार वीर भामाशाह की प्रतिमा है जो उस समय के गौरवशाली इतिहास को प्रतिबिंबित करती है। यह जैनों की वीरता का इतिहास है। इतिहास को देखो और जानो कि जैनों ने क्या नहीं दिया ।अब हम प्राण दे सकते हैं,पर शिखरजी नहीं।*
प्रण लिया है प्राण भी देंगे ना पीछे कदम हटाएंगे।* *बच्चा-बच्चा ले गुरुदेव की सौगंध , शिखरजी हम ही बचाएंगे*
: सांगई में फुले जयंती पर महिला शिक्षकों को किया सम्मानित
Wed, Jan 4, 2023
सांगई में फुले जयंती पर महिला शिक्षकों को किया सम्मानितगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल की पहल पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शाला के बच्चों को साउंड सिस्टम पर सावित्रीबाई फुले की जीवनी सुनाई गई। कार्यक्रम में संस्था की महिला शिक्षको श्रीमती किरणलता ठाकुर, लता कहार एवं ज्योति धानक को सम्मानित किया गया । इस मौके पर शाला के बच्चों को प्राथमिक शिक्षक सुरेश चौहान ने मूल कर्तव्य दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संस्था के शिक्षको ने संबोधित कर बच्चों को सावित्रीबाई फुले के जीवन से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के जीवन से हम सभी को सीखने की आवश्यकता है । उन्होंने देश मे बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए बालिका स्कूल खुलवाए। कार्यक्रम में शिक्षक देवेंद्र ठाकुर सहित अनेक बच्चे उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, धानक की सेवानिवृति पर दी विदाई
Wed, Jan 4, 2023
धानक की सेवानिवृति पर दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम थरैरी की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक कालूराम धानक को शासकीय सेवा पूर्ण होने के उपरांत सेवानिवृति पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में ग्रामवासियों एवं शिक्षको ने शाल, शीफल एवं उपहार देकर विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र का पूजन कर नारायण चैतन्य महाराज एवं शिक्षको ने किया तदोपरांत अतिथियों का स्वागत शाला के प्रभारी माध्यमिक शिक्षक पंकज पाठक ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल भटेरा की प्राचार्य सुनीता पटैल ने कहा कि कालूराम धानक ने थरैरी में बेहतर सेवाएं दी उनके कार्यकाल के दौरान स्कूल में उल्लेखनीय कार्य हुए। डाइट नरसिंहपुर से सेवानिवृत्त व्याख्याता वीरेंद्र मालवीय ने कहा कि श्री धानक ने शाला को अच्छे ढंग से संवारा। हाईस्कूल बिचुआ प्राचार्य श्रीमती संगीता मेहरा ने कार्यक्रम में विदाई गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आत्मीय विदाई से अभिभूत हुए शिक्षक कालूराम धानक ने उन्हें मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मिस्टर कीर एवं अंत मे आभार प्रदर्शन पंकज पाठक ने किया। कार्यक्रम में नेपाल सिंह झारिया, धनराज धानक, विवेक चौरसिया, सत्यप्रकाश ढिमोले, मधुसूदन पटैल, पोषराज मेहरा, नीतेश समाधिया, बृजलाल कीर,पुष्पा कोरी, संयोगिता कौरव, वीरेंद्र कौरव, संतोष कौरव, प्रेमलाल शर्मा , कामता बिलझारिया सहित अनेक ग्रामवासी , शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।