: गाडरवारा, बगदरा में प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित
Fri, Dec 23, 2022
बगदरा में प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजितगाडरवारा। गत दिवस ग्राम बगदरा की शासकीय माध्यमिक शाला में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गणित से संबंधित प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानपाठक टीकाराम कोरी ने की। प्रश्नमंच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मोनिका रजक, संगीता एवं रोहित को शिक्षको ने मैडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन गणित विषय के माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में शाला स्टाफ के मदन गोपाल चौधरी, अनिल पटैल एवं छात्र/छात्राओं का उल्लेखनीय सहयोग रहा
: गाडरवारा, नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक आयोजित
Fri, Dec 23, 2022
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक आयोजितगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र में मनीराम मेहरा समन्वयक नव भारत साक्षरता कार्यक्रम एवं सह समन्वयक पवन कुमार राजोरिया द्वारा नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से जुड़ी बैठक ली गई। बैठक में आगामी कार्य योजना के संबंध में विकास खण्ड के समस्त जनशिक्षकों से चर्चा की गई एवं आगामी 10 जनवरी को संपूर्ण विकास खण्ड के सभी आंचलिक एवम शहरी क्षेत्रों में असाक्षरों के शत प्रतिशत पंजीयन पूर्ण करने को लेकर योजना बनाई गई। बैठक में बीएसी योगेन्द्र झारिया सहित विकास खण्ड के समस्त जनशिक्षकों की उपस्थिति रही।
: गाडरवारा,सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया
Fri, Dec 23, 2022
सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गयागाडरवारा।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड चीचली की नवांकुर संस्था जनशक्ति सेवा समिति उकासघाट तेंदूखेड़ा सेक्टर क्रमांक 3 ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति आडेगांव में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे उपस्थित रही जिन्होंने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का परिचय एवं चलाए जा रहे अभियान पर एवं निम्न बिंदुओं पर चर्चा की नदी संरक्षण बोरी बंधान नशामुक्ति अभियान ,ऊर्जा साक्षरत अभियान अन्तर्गत पंजियन नवभारत साक्षर अभियानअन्तर्गत पौडशिक्षा जैविक कृषि एवं गौ सम्बर्धन समितियों के दस्तावेजीकरण फर्म सोसाइटी में समितियों का पंजीयन नियमित गतिविधियों व बैठकों का क्रियान्वयन इत्यादि विषय पर चर्चा की गई जिसमें नवांकुर संस्था जनशक्ति सेवा समिति से रामकृष्ण राजपूत अड़ेगांव प्रस्फुटन समिति से मुन्नीलाल कौरव तेंदूखेड़ा से शिवम वर्मा राती करार से राकेश पाल चारगांव कला प्रस्फुटन समिति ग्रामवासी उपस्थित रहे।