: 1190 किलोग्राम महुआ लाहन व 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 8 प्रकरण दर्ज
Sat, Dec 24, 2022
1190 किलोग्राम महुआ लाहन व 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 8 प्रकरण दर्जनरसिंहपुर।जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को वृत्त करेली के अंतर्गत ग्राम बिछुआ, केरपानी, सरसला एवं बंधी में दबिश देकर 1190 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 60 हजार 550 रूपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 8 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।
सर्पदंश से मृत्यु पर 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता
नरसिंहपुर। जिले के नरसिंहपुर अनुविभाग में सर्पदंश से मृत्यु होने के एक प्रकरण में मृतक के निकटतम वारिस को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6- 4 के नवीन प्रावधानों के तहत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की है।इस सिलसिले में जिले की नरसिंहपुर के शिवाजी वार्ड के निवासी तुलाराम आ. मोतीलाल प्रजापति को घर में सोते समय सर्पदंश से 14 अक्टूबर 2022 को अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस उनकी पत्नी सपना प्रजापति पति तुलाराम प्रजापति को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
: भोपाल,मानसिक दिव्यांग बच्चो के मानसिक विकास का प्रयास
Sat, Dec 24, 2022
मानसिक दिव्यांग बच्चो के मानसिक विकास का प्रयासभोपाल।अमन सदभावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति मध्यप्रदेश न्यू शिव नगर आनद नगर भोपाल समिति द्वारा संचालित दिव्यांग सहायता केंद्र मे मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चो को चित्रो के माध्यम से पहचान कराते हुए अमन सदभावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्रीमति रेवती खांडेकर द्वारा बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद चाहिए ताकि हम और ज्यादा से ज्यादा बच्चा को जोड़ पाए।
: स्पेशल ओलम्पिक भारत मध्यप्रदेश द्वारा मानसिक दिव्यांग युथ लीडरशिप कार्यक्रम
Sat, Dec 24, 2022
स्पेशल ओलम्पिक भारत मध्यप्रदेश द्वारा मानसिक दिव्यांग युथ लीडरशिप कार्यक्रमस्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 23 दिसम्बर 2022 को अनुभूति सेवा संस्थान इंदौर मध्यप्रदेश में युथ लीडरशीप कार्यक्रम के तहत 10-10 यूथलीडर (मानसिक मन्दता) एवं 10 युथ लीडर (सामान्य) को जोड़ा गया व युथ लीडर बनाया गया। साथ ही विद्यालय के प्रशासन तथा शिक्षको को युथ लीडर कार्यक्रम की जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया।युथ लीडरशिप कार्यक्रम मे श्रीमती चंचल सलारिया सचिव अनुभति संस्थान इंदौर, श्री ठाकुर जी संस्थापक अना कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदौर, श्री विक्रम पुरोहित प्रभारी सम्भाग इंदौर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।अना कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में सामान्य बच्चो के साथ अनुभूति विशेष विद्यालय के बच्चों ने रविन्द्र नाट्य गृह इंदौर मे रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।उक्त कार्यक्रम में श्री एहितेशाम उद्दीन खेल निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश, श्री राजेन्द्र बारस्कर मेंटॉर युथ लीडरशिप प्रोग्राम स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश, श्री सुमंत काले युथ लीडर युथ लीडरशिप प्रोग्राम भारत मध्यप्रदेश ने युथ लीडर का चुनाव व प्रशिक्षण दिया।