: कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई
Wed, Nov 30, 2022
रतलाम 30 नवम्बर 2022/ अपरकलेक्टर श्री एम.एल. आर्य को 29 वर्ष के लम्बे सेवाकाल पश्चात सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा श्री आर्य के भावी स्वस्थ, सुखद् एवं उज्जवल जीवन की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोचन गौड़, एसएलआर श्री रमेश सिसोदिया, कार्यालय अधीक्षक श्री प्रभाकांत उपाध्याय, स्टेनो श्री इरफान खान, श्री संभाजीराव शिंदे तथा कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।इस अवसर पर श्री आर्य का कलेक्टर श्री सूर्यवंशी तथा अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा पुष्पहारों से स्वागत, अभिनंदन किया गया। आत्मीयता से भरे उद्बोधन में वक्ताओं द्वारा श्री आर्य की कर्मठता, कार्य के प्रति निष्ठा की सराहना की गई।कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में श्री आर्य को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की स्थिति में रतलाम जिला प्रगति के पथ पर दौड़ रहा है, इसका श्रेय अपर कलेक्टर श्री आर्य को भी जाता है जिनके द्वारा कर्मठता, निष्ठा से प्रत्येक कार्य दायित्व को पूर्ण किया जाता रहा है। कलेक्टर ने कहा कि श्री आर्य समय सीमा में कार्य करते रहे, कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा। जिला प्रशासन के सफल संचालन कार्य दायित्व का निपटारा तथा जनहित में श्री आर्य ने बखूबी अपना योगदान दिया है।डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोचन गौड़ तथा जावरा एसडीएम श्री हिमांशु प्रजापति ने भी अपने उद्बोधन में श्री आर्य को भावी स्वस्थ, दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। सहायक वर्ग 2 श्री मनीष माथुर ने भी अपने संबोधन में श्री आर्य द्वारा शासकीय कार्य दायित्व निभाने में दिए गए मार्गदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभाकांत उपाध्याय ने किया, आभार तहसीलदार श्रीमती अनीता चौकोटिया ने माना। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा अपर कलेक्टर श्री आर्य को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य ने अपने शासकीय सेवा काल का स्मरण करते हुए दायित्वों के निर्वहन में सहयोग हेतु कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में कार्य दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन आवश्यक है। परिश्रम एवं लगन जरूरी है, परिश्रमी व्यक्ति सदैव सम्मान अर्जित करता है। श्री आर्य ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से आग्रह किया कि निष्ठा, मेहनत के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए तनावरहित प्रसन्नता से भरा जीवन जिएं, अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
: वीरेंद्र कुमार पटैल की सेवानिवृति पर दी विदाई
Wed, Nov 30, 2022
गाडरवारा। क्षेत्र के चांवरपाठा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम करौंदी की शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक वीरेंद्र कुमार पटैल को शासकीय सेवा से सेवानिवृति उपरांत होटल कम्फर्ट में आयोजित विदाई समारोह में भामा संकुल एवं आसपास की शालाओं के शिक्षको ने माला पहनाकर एवं शॉल, श्रीफल , उपहार देकर विदाई दी। विदाई समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी भी शामिल हुए जिनका शाल, श्रीफल से शिक्षको ने सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उदबोधन ने कहा कि वीरेंद्र पटैल जी ने शिक्षक के पद पर रहकर बेहतर सेवाएं दी। उनका आगामी जीवन अच्छे कार्यों में व्यतीत हो जिसका लाभ समाज को मिले। विदाई कार्यक्रम में प्राचार्य रजनीश जैन ने कहा कि वीरेंद्र पटैल जी की कार्यशैली सदैव सराहनीय रही। कार्यक्रम में बीआरसी राजेंश सेन ने भी अपने विचार रखते हुए उपस्थित अतिथियो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बीईओ ए एस मसराम, प्राचार्य जयमोहन शर्मा,संकुल भामा प्राचार्य राजेश पटैल, संतोष तिवारी, मधुसूदन पटैल, के के राजौरिया, कोमल सिंह पटैल, देवेंद्र ठाकुर , नीरज पटैल, निकिता राय सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
: जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम दिवस
Wed, Nov 30, 2022
जिले में 02 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2022 तक सम्पूर्ण जिले में नशामुक्ति कार्यक्रम अंतर्गत विविध प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। यूवाओं के द्वारा रैली, दीवार लेख, पोस्टर इत्यादि के माध्यम से नशीली चीजों से दूर रहने नशामुक्ति का संदेश दिया गया। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह पुलिस के निर्देशन में कलेक्ट्रेट प्रागण में नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष जिला पंचायत श्री रूदेश परस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, श्री जय सिंह मरावी, एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय, सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सेवा श्री डी.एस.मण्लोई, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोपरागढ़े उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दिया गया है। जिले में नशामुक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति व विविध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु छात्रों को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र जिला प्रशासन द्वारा प्रदाय की गई। इस अवसर पर उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री श्याम सिंगौर, पुलिस विभाग से श्री गिरवर सिंह, निरीक्षक थाना प्रभारी बजाग श्री वेदराम हिनीते थाना प्रभारी गाडसरई, श्री राहुल तिवारी थाना प्रभारी यातायात, श्री भुवन सिंह गहलोत जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, श्री मंशाराम उइके सहा. जिला आबकारी अधिकारी, श्री रामप्रकाश कुशवाहा नेहरू युवा केन्द्र सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, और विद्यार्थी मौजूद थे। उक्त कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक, और बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।