: शत-प्रतिशत घरों में सीवरेज एवं नल कनेक्शन दिए जाएँ
Wed, Nov 30, 2022
प्रबंध संचालक श्री भरत यादव ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देशआयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास सह प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी श्री भरत यादव IAS ने मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा क्रियान्वित जल प्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं की समीक्षा की। श्री यादव ने निर्देश दिए कि जिन निकायों में परियोजनाऐं पूर्ण होने को हैं, वहाँ निकाय की सीमा में आने वाले शत-प्रतिशत घरों में सीवरेज एवं नल कनेक्शन दिए जाएँ।श्री यादव ने कहा कि परियोजना क्रियान्वयन इकाई, नगरीय निकाय और संविदाकार आपस में समन्वय कर कार्य करें। अमृत 2.0 का कार्य पहले से निर्धारित है। अतः यह न समझा जाए कि परियोजना निकाय का शेष कार्य अमृत 2.0 में करा लिया जायेगा।प्रबंध संचालक ने परियोजना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि प्रगतिरत कार्यों के रनिंग देयक 3 दिसम्बर तक प्रस्तुत करें, जिससे देयकों का भुगतान 10 दिसम्बर से पहले किया जा सके। श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं के कार्यों की सतत् निगरानी करते रहें और लक्ष्य अनुसार प्रगति नहीं होने पर अनुबंध के प्रावधान अनुसार कार्यवाही भी करें।प्रबंध संचालक ने कहा कि 31 जनवरी तक दूसरे चरण का अभियान चला कर रोड रेस्टोरेशन और हाई ड्रोटेस्टिंग के शेष कार्य भी पूर्ण करें। अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्रीमती रूचिका चौहान, प्रमुख अभियंता श्री दीपक रत्नावत सहित संबंधित अधिकारी, परियोजना प्रबंधन सलाहकार, फर्म के विशेषज्ञ और संविदाकार के प्रतिनिधि शामिल रहे।
: सेवानिवृत्ति एक शासकीय प्रक्रिया सभी स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो : कलेक्टर श्री आर्य
Wed, Nov 30, 2022
सेवानिवृत्ति एक शासकीय प्रक्रिया है, सभी स्वस्थ रहें दीर्घायु हो। उक्त विचार कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने जिले के सेवानिवृत्त हुए अधिकारी-कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक समारोह में व्यक्त किए ।
इस अवसर पर समस्त विभागों के अधिकारी एवं सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि आप सभी अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त हो रहे हैं अब आप अपने परिवार के साथ खूब समय व्यतीत करें एवं स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि आप सभी का मार्गदर्शन जिस प्रकार मिलता रहा है उसी प्रकार मिलता रहेगा उन्होंने कहा आपको जब भी मेरी आवश्यकता पड़े आप जरूर बताएं ।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम प्रत्येक माह की अंतिम तिथि को आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप विदाई दी जाएगी। जिले से 40 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, जिनमें सर्वाधिक शिक्षा विभाग के 8 स्वास्थ्य विभाग के 4 कृषि विभाग के 5 पुलिस विभाग के 5 अनुसूचित जाति जनजाति के दो पशु चिकित्सा विभाग के दो सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए ।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी वैतनिक देयकों का निराकरण हो सके और उनको कार्यक्रम में समस्त प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो सके।