: सेल ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सीएसआर के तहत सहायक उपकरणों का वितरण किया
Sat, Dec 3, 2022
सेल ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सीएसआर के तहत सहायक उपकरणों का वितरण कियादिसंबर, 2022 को 'अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस' पर इस्पात क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) नेअपने संयंत्रों/इकाइयों औरनई दिल्ली स्थित कारपोरेट कार्यालय में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।सेल ने अपने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहतइस जरूरी कार्यक्रम को शुरू करने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) को नियुक्त किया है। इस कार्यक्रम में सेल की अध्यक्ष श्रीमती सोमा मंडल,कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित थीं।सेल के लिए यह प्राथमिकता आधारित कार्यक्रम है।इसका आयोजन देश के विभिन्न स्थानों में सेल के परिचालन वाले अधिकांश क्षेत्रों में'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत चरणबद्ध तरीके से किया गया।दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, मोटरचालित ट्राइसाइकिल, दृष्टिबाधितों कोस्मार्ट केन व स्मार्ट फोन और श्रवण यंत्र जैसे सहायक उपकरणों के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है।वर्तमान मेंसेल अपने संयंत्र के क्षेत्रों में दिव्यांगजनों को समर्पित विभिन्न केंद्रित सुविधाओं के माध्यम से सहायता प्रदान कर रहा है।इनमेंराउरकेला में 'दृष्टिबाधित, बधिर और मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल' और 'होम एंड होप (घर और आशा)' बोकारो स्थित,‘आशालता केंद्र’ दुर्गापुर में 'दिव्यांग उन्मुख शिक्षा कार्यक्रम' व'दुर्गापुर दिव्यांगहैप्पी होम औरबर्नपुर में 'चेशायर होम' शामिल हैं।
: गाडरवारा, स्पर्धाओं में सहभागिता करने दिव्यांग बच्चे रवाना
Sat, Dec 3, 2022
स्पर्धाओं में सहभागिता करने दिव्यांग बच्चे रवाना
गाडरवारा । शनिवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर नरसिंहपुर में आयोजित खेलकूद सहित विभिन्न स्पर्धाओं में सहभागिता करने जा रही साईंखेड़ा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग बच्चे मैजिक वाहन से रवाना हुए। साईंखेड़ा से दिव्यांग बच्चों को लेकर आई मैजिक को शक्कर नदी पुल से सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक भार्गव जी ने रवाना किया। इस अवसर पर सभी दिव्यांग बच्चों एवं उनके साथ जा रहे परिजनों व शिक्षको को श्री भार्गव ने स्वल्पाहार कराया एवं उन्हें कार्यक्रम मे बेहतर प्रदर्शन की अग्रिम शुभकामनाएं दी। विदित हो कि गाडरवारा में मैजिक से आये दिव्यांग बच्चों को समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने भी लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया था। इस अवसर पर बीआरसी गिरीश जी पटैल, आर पी महिलांग, बीएसी संदीप जी स्थापक, योगेन्द्र झारिया, प्रशांत राय, प्रभात रूसिया, कैलाश वर्मा, मधुसूदन पटैल सहित अन्य उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, विश्व दिव्यांग दिवस पर विभिन्न स्थानो पर किया दिव्यांगों का सम्मान
Sat, Dec 3, 2022
विश्व दिव्यांग दिवस पर विभिन्न स्थानो पर किया दिव्यांगों का सम्मान75 वर्षीय दिव्यांग मुकुंन्दी कोरी की आत्मनिर्भरता अनुकरणीय-- मुकेश बसेड़ियागाडरवारा। गत दिवस विश्वदिव्यांग दिवस पर गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने संपूर्ण दिवस दिव्यांगों को समर्पित कर उनका जगह जगह सम्मान किया। उंन्होने सर्वप्रथम नगर के 75 वर्षीय दिव्यांग डोला बाबा निवासी मुकुंन्दी कोरी को पुष्पहार शाल,वस्त्र,कंबल आदि भेंटकर सम्मान किया । तदोपरांत आनंद विहार कालोनी के सवाशन सेवा समिति के दिव्यांग गृह में 9 दिव्यांगों को पुष्पहार पहनाकर ,चादर ,कंबल ,व कुछ सामान्य दवाइयां भेंट की तथा नरसिंहपुर आयोजित प्रतियोगिता में सहभागिता करने जा रही साँईखेड़ा ब्लाक के दिव्यांग बच्चो का सम्मान कर उन्हें पठन लेखन सामग्री प्रदान की। उंन्होने
शनिमंदिर प्रांगण में दिव्यांगों का सम्मान कर कंबल प्रदान किये ।
उपरोक्त सेवाकार्य में सतपाल राजपूत, मनीष शुक्ला, आरती कहार, राजकुमारी शर्मा ,मुकेश शर्मा,डॉ प्रियंका राजपूत, शिक्षा जगत से बी आर सी गिरीश पटेल, बीएसी सन्दीप स्थापक , वरिष्ठ शिक्षक मधुसूदन पटेल,योगेंद्र झरिया, प्रशांत राय, प्रभात रूसिया , कैलाश वर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही । समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने अपने उदवोधन में कहा कि दिव्यांग जन ईश्वर के स्नेही पात्र होते है , इनमें जन्मजात विशेष गुण पाए जाते है । विश्व दिव्यांग दिवस पर अपना संपूर्ण दिन दिव्यांग सेवा को अर्पित कर आशीर्वाद लिया