: एन.सी.सी. स्थापना दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
Sun, Nov 27, 2022
एन.सी.सी. स्थापना दिवस पर निकाली जागरूकता रैलीतेंदूखेड़ा। नैशनल कैडेट कोर का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष नबम्वर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाता है, इसी तारतम्य में सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा के बालक एन.सी.सी. एवं बालिका एन.सी.सी. इकाई द्वारा एन.सी.सी. के 75 वें स्थापना दिवस समारोह को 1एम.पी. आर्मड स्क्वाड्रन एनसीसी जबलपुर के कमान अधिकारी कर्नल पवन गौर एवं 2एम.पी. गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल मकसूद खान के दिशा निर्देशानुसार जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर जन-जागरण रैली का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई रैली स्वच्छता एवं जल संरक्षण के लिये जन सामान्य को प्रेरित करने हेतु निकाली गई जिसमें राष्ट्रीयता की भावना से प्रेरित नारे लगाए गए। रैली का आयोजन सर्वोदय उ मा विद्यालय तेंदूखेडा के केयर टेकर बालक एन.सी.सी. अधिकारी मिलन कुमार जैन, बालिका एन.सी.सी. अधिकारी सेकण्ड आफिसर तप्तीरानी दत्ता के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कमल कुमार शास्त्री ने कहा कि व्यक्ति समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिये स्वच्छता एवं जल का संरक्षण आवश्यक है, एन.सी.सी. का देश की युवा शक्ति को अनुशासित करने, जाग्रत करने एवं उनमें राष्ट्र प्रेम की भावना जाग्रत करने में महनीय योगदान रहा है। एन.सी.सी. सेकेण्ड लाइन आफ डिफेंस है, एन.सी.सी. के आदर्श, एकता और अनुशासन को आत्मसात कर देश सेवा में योगदान करें।https://youtu.be/OdV6QiY_2cA
: संभागायुक्त ने बायां में राशन दुकान का किया निरीक्षण
Sun, Nov 27, 2022
संभागायुक्त ने नीलकछार में किया प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण, प्रधान अध्यापक को शोकाज नोटिससंभागायुक्त ने मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना के तहत लगाए गए संयंत्र का किया निरीक्षणभोपाल संभागायुक्त श्री माल सिंह भयड़िया ने बायां में शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन दुकान में खाद तथा राशन के स्टॉक, आबंटन तथा वितरण की जानकारी ली। उन्होंने राशन दुकान पर हितग्राहियों को मिलने वाले राशन एवं खाद वितरण संबंध में जानकारी लेते हुए नियमित खाद एवं राशन वितरण के विक्रेता को निर्देश दिए। उन्होंने राशन दुकान में आए हितग्राहियों से नियमित तथा निर्धारित मात्रा में खाद तथा राशन वितरण की जानकारी ली।संभागायुक्त ने नीलकछार में किया प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण, प्रधान अध्यापक को शोकाज नोटिससंभागायुक्त श्री भयड़िया ने नीलकछार में प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों को ठीक से संचालित नही करने के लिए प्राइमरी स्कूल नीलकछार के प्रधान अध्यापक को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों से चर्चा कर स्कूल की व्यवस्थाओं तथा शिक्षकों के नियमित कक्षा में आने और पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली।मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षणसंभागायुक्त श्री भयड़िया ने मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना के तहत मरदानपुर में लगाए गए संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंटेकवेल की व्यवस्थाएं तथा वाटर पंप के माध्यम से फिल्टर प्लांट तक पेयजल सप्लाई की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने फिल्टर प्लांट पर पानी की शुद्धता तथा फिल्टर प्लांट की प्रक्रिया की जानकारी ली। मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना से बुधनी जनपद के 63 गांवों एवं नसरूल्लागंज जनपद के 98 गांवों में पेयजल प्रदान किया जा रहा है।
: सीहोर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रथम दिन प्रभात फेरी निकाली गई
Sun, Nov 27, 2022
प्रभात फेरी में दो हजार से अधिक स्कूली बच्चे एवं नागरिक शामिल हुए सीहोर का गौरव दिवस 29 नवम्बर को मनाया जाएगा। गौरव दिवस के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 25 नवम्बर को प्रात: आवासीय खेल परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी को विधायक श्री सुदेश राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, एसपी श्री मयंक अवस्थी सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।प्रभात फेरी में दो हजार से अधिक स्कूली बच्चे एवं नागरिक शामिल हुए। प्रभात फेरी आवासीय खेल परिसर ने निकली तथा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए टाउन हाल में समाप्त हुई। समापन अवसर पर विधायक श्री सुदेय राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने संबोधित किया। विधायक श्री राय ने सभी को सीहोर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की शपथ दिलाई।