: संभागायुक्त ने बायां में राशन दुकान का किया निरीक्षण
Sun, Nov 27, 2022
संभागायुक्त ने नीलकछार में किया प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण, प्रधान अध्यापक को शोकाज नोटिससंभागायुक्त ने मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना के तहत लगाए गए संयंत्र का किया निरीक्षणभोपाल संभागायुक्त श्री माल सिंह भयड़िया ने बायां में शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन दुकान में खाद तथा राशन के स्टॉक, आबंटन तथा वितरण की जानकारी ली। उन्होंने राशन दुकान पर हितग्राहियों को मिलने वाले राशन एवं खाद वितरण संबंध में जानकारी लेते हुए नियमित खाद एवं राशन वितरण के विक्रेता को निर्देश दिए। उन्होंने राशन दुकान में आए हितग्राहियों से नियमित तथा निर्धारित मात्रा में खाद तथा राशन वितरण की जानकारी ली।संभागायुक्त ने नीलकछार में किया प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण, प्रधान अध्यापक को शोकाज नोटिससंभागायुक्त श्री भयड़िया ने नीलकछार में प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों को ठीक से संचालित नही करने के लिए प्राइमरी स्कूल नीलकछार के प्रधान अध्यापक को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों से चर्चा कर स्कूल की व्यवस्थाओं तथा शिक्षकों के नियमित कक्षा में आने और पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली।मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षणसंभागायुक्त श्री भयड़िया ने मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना के तहत मरदानपुर में लगाए गए संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंटेकवेल की व्यवस्थाएं तथा वाटर पंप के माध्यम से फिल्टर प्लांट तक पेयजल सप्लाई की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने फिल्टर प्लांट पर पानी की शुद्धता तथा फिल्टर प्लांट की प्रक्रिया की जानकारी ली। मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना से बुधनी जनपद के 63 गांवों एवं नसरूल्लागंज जनपद के 98 गांवों में पेयजल प्रदान किया जा रहा है।
: सीहोर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रथम दिन प्रभात फेरी निकाली गई
Sun, Nov 27, 2022
प्रभात फेरी में दो हजार से अधिक स्कूली बच्चे एवं नागरिक शामिल हुए सीहोर का गौरव दिवस 29 नवम्बर को मनाया जाएगा। गौरव दिवस के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 25 नवम्बर को प्रात: आवासीय खेल परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी को विधायक श्री सुदेश राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, एसपी श्री मयंक अवस्थी सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।प्रभात फेरी में दो हजार से अधिक स्कूली बच्चे एवं नागरिक शामिल हुए। प्रभात फेरी आवासीय खेल परिसर ने निकली तथा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए टाउन हाल में समाप्त हुई। समापन अवसर पर विधायक श्री सुदेय राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने संबोधित किया। विधायक श्री राय ने सभी को सीहोर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की शपथ दिलाई।
: नरसिंहपुर, नवांकुर संस्थाओं की एकदिवसीय जिलास्तरीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न
Sat, Nov 26, 2022
नवांकुर संस्थाओं की एकदिवसीय जिलास्तरीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्ननरसिंहपुर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला नरसिंहपुर के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु चयनित नवांकुर संस्थाओं की *एक दिवसीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक* का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ नर्मदा मैया के प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन,संगठन गीत एवं मंत्र के साथ किया गया।*बैठक के प्रथम सत्र* में नवांकुर संस्थाओं को आवंटित सेक्टर की प्रोफाइल उसके अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत,ग्राम,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, सीएमसीएलडीपी के छात्र तथा अद्यतन आयोजित सेक्टर स्तरीय बैठकों की जानकारी एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों का ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों में प्रवास बैठक तथा की गई गतिविधियों की जानकारी की समीक्षा की गई।*द्वितीय सत्र* में नवांकुर संस्थाओं द्वारा परिषद के तत्वधान में चलाए गए विभिन्न अभियानों जैसे *हर घर तिरंगा अभियान,अंकुर व त्रिवेणी अभियान,स्वच्छता अभियान,नव भारत साक्षर अभियान,ऊर्जा साक्षरता अभियान,नशामुक्ति अभियान के साथ-साथ जल संरक्षण व संवर्धन,गौ संवर्धन व संरक्षण तथा जैविक कृषि के साथ-साथ ग्राम विकास* के विभिन्न आयामों तथा समय-समय पर आयोजित प्रशिक्षण जैसे नवांकुर संस्थाओं का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन समितियों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण तथा जिला स्तरीय स्वैच्छिक संस्थाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला तथा परिषद द्वारा आयोजित समय-समय पर व्याख्यान मालाओं एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन व मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान इत्यादि में सहभागिता तथा की गई गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई।पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कान्हा शांति वनम हैदराबाद पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई तथा सीएमसीएलडीपी एमआईएस तथा नवांकुर संस्थाओं द्वारा समय पर समय पर सॉफ्टवेयर में अपडेट की गई गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा उन्हें एमआईएस पोर्टल पर की जाने वाली गतिविधियों की फीडिंग संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।संभाग समन्वयक द्वारा नवांकुर संस्थाओं द्वारा की जाने वाली गतिविधियां दस्तावेजीकरण,स्वयं का क्षमतावर्धन सेक्टर में प्रवास,विकासखंड स्तरीय बैठक,सेक्टर व तथा ग्राम स्तरीय बैठकों के माध्यम से लोगों तक शासन की योजनाओं की जानकारी व उनका प्रचार-प्रसार तथा परिषद द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों व गतिविधियों के क्रियान्वयन व संपादन संबंधी जानकारी दी गई*बैठक के अंतिम में जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा द्वारा सभी को प्रस्फुटन व नवांकुर संस्थाओं की आगामी गतिविधियों व निर्धारित कार्य योजना अनुसार कार्यों के संपादन किए जाने तथा समस्त कार्यों का दस्तावेजीकरण व लेखा संधारण के साथ-साथ समस्त सामुदायिक गतिविधियों में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराने एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे विभिन्न अभियान,योजनाओं व नवाचार के सकारात्मक पक्षों के साथ अंतिम व पात्र हितग्राही तक व योजनाओं में उनकी पहुंच सुनिश्चित हो इस दृष्टि से कार्य किए जाने के संबंध में सभी को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान संभाग समन्वयक श्री रवि बर्मनसमन्वयक साईंखेड़ा श्री राममोहन रघुवंशी समन्वय श्प्रतीक दुबे, श्रीमति माधवी पाठक एवं सुश्री स्मिता दांडे नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे