: श्री अरुण गोयल ने नए चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला
Mon, Nov 21, 2022
श्री अरुण गोयल ने आज भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया है।मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने श्री अरुण गोयल को उनकी नियुक्ति पर व्यक्तिगत रूप से फोन किया और बधाई दी। श्री राजीव कुमार, नेपाल में चल रहे राष्ट्रीय चुनावों के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप आजकल नेपाल में हैं। चुनाव आयोग में उनका स्वागत करते हुए, श्री राजीव कुमार ने कहा कि श्री गोयल का विशाल और विविध प्रशासनिक अनुभव चुनावी प्रक्रिया को अधिक समावेशी, सुलभ और भागीदार बनाने में आयोग के प्रयासों को और अधिक मजबूत करेगा।
अरुण गोयल
, आईएएस (पंजाब कैडर - 1985 बैच)
चर्चिल कॉलेज, कैंब्रिज विश्वविद्यालय, इंग्लैंड से विशिष्ट योग्यता के साथ विकास अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर
एमएससी गणित
भारत सरकार में पोस्टिंग अवधि
सचिव
, भारी उद्योग मंत्रालय 2020 - 2022
(भारत में ई-वाहन संचलन को टिपिंग प्वाइंट तक उत्प्रेरित किया)
सचिव
, संस्कृति मंत्रालय
2018 - 2019
एएस एंड एफए
, श्रम और रोजगार मंत्रालय
2017
उपाध्यक्ष
, दिल्ली विकास प्राधिकरण
2015 - 2016
संयुक्त सचिव
, वित्त मंत्रालय, राजस्व विभाग
2012 - 2014
संयुक्त सचिव
, शहरी विकास मंत्रालय
2011
पंजाब सरकार में पोस्टिंग
प्रधान सचिव (विद्युत और सिंचाई) 2010
प्रधान सचिव (आवासन और शहरी विकास) 2007 - 2009
सचिव, व्यय विभाग 2006
प्रबंध निदेशक, पंजाब उद्योग और निर्यात 2003 - 2005
निगम
प्रबंध निदेशक, पंजाब भण्डारण निगम 2001 - 2002
जिला चुनाव अधिकारी/कलेक्टर, लुधियाना 1995 - 2000
प्रबंध निदेशक, चंडीगढ़ औद्योगिक और पर्यटन 1994
विकास निगम
जिला चुनाव अधिकारी/कलेक्टर, भटिंडा 1993
: मुख्यमंत्री ने खाटला पंचायत में बताये पेसा एक्ट के अधिकार
Mon, Nov 21, 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान ने कुक्षी के मंडी प्रांगण में पेसा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आयोजित खाटला पंचायत में 4 जनपद के 40 ग्राम पंचायत के सरपंचो को सम्बोधित करते हुए पेसा एक्ट के प्रावधानों के बारे में सरपंचों से सीधी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के साथ ही अन्य कई अधिकार भी ग्राम सभाओं को दिए गए हैं। अब आप लोगों को गाँव को सशक्त बनाना है। आप सब अपनी पंचायतों में पेसा एक्ट के बारे में बताएं। फैसला अब ग्राम सभाओं में होना है। इसलिए गाँव के लोगों में इसके विभिन्न पहलू के बारे में आपको भी जागरूकता लानी है।खाटला पंचायत के दौरान बाग के सरपंच श्री धर्मेंद्र बामनिया ने ग्राम सभाओं को व्यापक रूप से अधिकार संपन्न बनाने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया। निसरपुर के सरपंच श्री अंतिम पटेल ने भी धन्यवाद दिया। इस दौरान सांसद श्री वीडी शर्मा और क्षेत्रीय सांसद श्री छतरसिंह दरबार भी उपस्थित रहे।
: नरसिंहपुर, किसानों को गन्ना का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें - कलेक्टर
Mon, Nov 21, 2022
किसानों को गन्ना का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें - कलेक्टरकलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठककलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सोमवार को समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि टीएल बैठक प्रत्येक सोमवार को सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगी। टीएल बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी का एक दिन का वेतन काटा जायेगा।बैठक में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, जाति प्रमाण पत्र अभियान, हाईकोर्ट में लंबित प्रकरण, निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, आयुष्मान कार्ड, धान उपार्जन, उर्वरक की उपलब्धता, किसानों को गन्ना का भुगतान, समय सीमा के लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा की गई।कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसानों को गन्ना का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जावे। सभी एसडीएम कोर्ट में प्रत्येक शुक्रवार को अपरान्ह 3 बजे से किसानों के गन्ना के बकाया भुगतान की समीक्षा की जायेगी और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा। जिन किसानों को समय पर सुगर मिल द्वारा भुगतान नहीं किया गया है, वे एसडीएम कोर्ट में जानकारी दे सकते हैं। कलेक्टर ने सुगर मिलों की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाये रखने के लिए सभी एसडीएम एवं टीआई को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सुगर मिलों के आसपास सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया जाये। क्रेन की व्यवस्था हो, रिफ्लेक्टर लगाये जायें।कलेक्टर ने उप संचालक कृषि से जिले में उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि खाद वितरण व्यवस्थित ढंग से हो। विक्रय केन्द्र में लाइन नहीं लगे। उन्होंने धान उपार्जन कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि एसडीएम वेयर हाऊस/ उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें और सभी व्यवस्थायें सुचारू रहें। मोबाइल एवं ई- केवायसी की सीडिंग प्राथमिकता से प्रतिदिन करायें।कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा की और निर्देशित किया कि शिकायतों को अधिकारी स्वयं पढ़ें और रियल टाईम में निराकृत करें। उन्होंने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और खाद्य विभाग की प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की और कम प्रगति वाले बीएमओ व खाद्य विभाग के संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। एक भी शिकायत का निराकरण नहीं करने वाले संबंधित अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने अनअटेंडेंट शिकायत वाले संबंधित अधिकारियों का इस माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि लोक सेवा गारंटी के लंबित आवेदन समय सीमा बाह्य नहीं होने चाहिये। जाति प्रमाण पत्र, आयोग के प्राप्त लंबित शिकायतों को निराकृत करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने हाईकोर्ट में प्रचलित प्रकरणों में समय पर जबाव प्रस्तुत करने और आगामी 10 दिन में निराकरण करने के निर्देश दिये।कलेक्टर ने निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची शुद्धिकरण के कार्य को प्राथमिकता से कराने के लिए निर्देशित किया। स्कूलों और कॉलेजों के साथ- साथ ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। उन्होंने कहा कि जेंडर रेशो पर विशेष ध्यान दिया जाये। कलेक्ट्रेट और अन्य विभागों के अधिकारियों और सभी अधीनस्थ कर्मचारियों की वोटर आईडी बनवा ली जाये, तभी वेतन भुगतान हो।कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत एवं वार्डवार रोस्टर बनाकर कार्य में प्रगति लाई जाये। आयुष्मान कार्ड में शतप्रतिशत सेचुरेशन लाना है। सभी सीएमओ व सीईओ जनपद यह कार्य प्राथमिकता से करायें।कलेक्टर ने नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा के दौरान स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों के आसपास से गुटखा आदि की गुमटियां हटवाने के निर्देश दिये। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. सौरभ संजय सोनवणे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।